हर घर को मिलेगी बिजली-पानी, बजट में वित्त मंत्री 'वन नेशन-वन ग्रिड' का ऐलान

हर घर को मिलेगी बिजली,बजट में 'वन नेशन-वन ग्रिड' का ऐलान

Recommended Video

    Budget 2019 : Nirmala Sitharaman का One Nation One Grid का ऐलान, WATCH VIDEO | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में बजट पेश कर रही हैं। मोदी सरकार ने देश में बिजली व्यवस्था के सुधार के लिए बड़ा ऐलान किया है। बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'वन नेशन, वन ग्रिड' प्लान का ऐलान किया है। इस योजना ने हर घर को बिजली मिलेगी। मोदी सरकार वन नेशन वन ग्रिड से पूरे देश में एक समान टैरिफ लागू करने की तैयारी करेगी।

    Union Budget 2019: Sitharaman proposes one nation one grid for power sector

    अपने पहले बजट के दौरान निर्मला सीतारमण ने कई नई योजनाओं का ऐलान किया। इसमें 'वन नेशन, वन ग्रिड' अहम रही। इसके जरिए देश के हर घर तक बिजली पहुंचाई जाएगी। इसका उद्देश्य देश के हर घर को 24 घंटे समान दर पर बिजली उपलब्ध कराना है।

    इसके अलावा सरकार का हर घर को पानी और गैस मुहैया कराने का भी लक्ष्य निर्धारित किया है। निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि साल 2022 तक हर घर तक बिजली और एलपीजी कनेक्शन पहुंचाया जाएगा। सरकार ने गैस और वाटर ग्रिड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। हर घर को मिलेगा पाइप से पानी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+