उदय कोटक बोले-तो लंबे समय में सिर्फ बचेंगे सिर्फ पांच बड़े बैंक
कोटक महिंद्रा बैंक के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक उदय कोटक ने कहा कि वित्तीय सेवा क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा और और लंबे समय में केवल पांच बैंकों का ही दबदबा होगा जैसा कि वैश्विक स्तर पर है।
मुंबई। कोटक महिंद्रा बैंक के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक उदय कोटक ने कहा कि वित्तीय सेवा क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा और और लंबे समय में केवल पांच बैंकों का ही दबदबा होगा जैसा कि वैश्विक स्तर पर है।

कोटक ने कहा कि वैश्विक स्तर पर ज्यादातर देशों में केवल तीन से पांच बड़े बैंक हैं, जिनका बाजार में दबदबा रहता है। और ऐसा ही आने वाले समय में यही हमारे देश में भी होने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत कुछ बड़े बैंकों के दबदबे की दुनिया भर में चल रहे ट्रेंड से अलग नहीं रहेगा। एक प्रश्न पूछा गया कि देश में किन बैंकों का घरेलू बैंकिंग सेक्टर में दबदबा होगा तो कोटक ने स्पष्ट रूप से नाम बताने से मना किया, पर कहा कि कि भारतीय स्टेट बैंक उनमें से एक होगा।
उन्होंने इस बात को माना कि उनके बैंक की अधिग्रहण में रुचि है। उन्होंने कहा कि बाजार में बने रहने के लिए हमकों अपने मानकों को ऊपर रखना होगा और कुछ अलग करना होगा। कोई भी अपने होने का फायदा नहीं उठा सकता है।
इस मौके पर उदय कोटेक ने कहा कि वित्तीय सेवाओं का क्षेत्र बहुत ही तेजी से बदल रहा है और हम इस क्षेत्र में बदलाव करने के लिए लिए तैयार हैं। पर उन्होंने यह नहीं बताया कि वो नया क्या करने जा रहे हैं।
आईएनजी वैश्य बैंक के कोटेक महिंद्रा बैंक में विलय होने पर उन्होंने कहा कि वो इस तरह के और निर्णयों को लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि देश में निजी बैंकों का शेयर तेजी से बढ़ रहा है और हमारा बड़ा मुकाबला सरकारी बैंकों और बाजार में आने वाले नए प्लेयरों के साथ है। इसलिए आपको सावधान और अलर्ट रहने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications