टाइम्स स्क्वॉयर पर यूसी ब्राउज़र ने सबको कर दिया Shocked

नई दिल्ली। अलीबाबा ग्रुप कंपनी के मोबाइल ब्राउज़र यूसी वेब ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कीर्तिमान है दुनिया का नंबर-2 ब्राउज़र बनने का। मजेदार बात यह है कि इसे सेलेब्रेट करते वक्त कंपनी ने लोगों को शॉक्ड कर दिया। शॉकिंग इसलिये क्योंकि यूसी ने अपने ही प्रतिद्वन्द्वी क्रोम को टाइम्स स्क्वॉयर पर Hi कहा। लोग यह देख कर अचंभ‍ित रह गये कि यूसी ब्राउज़र ने अपने प्रतिद्वन्द्वी का प्रचार इतने बड़े स्तर पर कैसे किया, ज‍बक सच तो यह है कि यूसी ने क्रोम को इशारा कर दिया है कि वो अब उसे कभी-भी हरा सकता है।

मासिक पेजव्यू के मार्केट शेयर का 17.42 प्रतिशत रखने वाले यूसी वेब दुनिया का सबसे पॉपुलर ब्राउजर बन गया है। इसके साथ यह दुनिया में दूसरे स्थान पर आ गया है। इस मौके पर यूसी ब्राउजर ने क्रोम को बधाई दी।

UC Browser

यूसी ब्राउजर ने यह कीर्तिमान सफारी को पछाड़ कर हासिल किया है। इस मौके पर यूसी ने टाइम्स स्क्वॉयर पर एक रोचक अभ‍ियान चलाया, जिसमें क्रोम को नम्बर 1 बनने के लिये बधाई दी। इस कैम्पेन का नाम था "हाई क्रोम"

मोबाइल पर यूसी ब्राउज़र

बात अगर मोबाइल की करें तो अक्टूबर 2015 में जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत में 54.42 प्रतिशत स्मार्टफोन यूसी ब्राउज़र से युक्त हैं। इसी के साथ भारत में नंबर वन मोबाइल ब्राउजर के रूप में बना हुआ है। इंडोनेश‍िया में भी यह 49.05 प्रतिशत शेयर के साथ नंबर 1 पर है।

UC Browser

मोबाइल इंटरनेट के मामले में भारत और इंडोनेश‍िया दोनों ही तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस ब्राउज़र को उपभोक्ताओं की जरूरत के अनुसार ब्राउज़ करने की सुविधा प्राप्त होती है। साथ ही वह अपने पसंदीदा क्षेत्रों को चुन सकता है।

यूसी ब्राउज़र के डेली ऐक्ट‍िव यूज़र 100 मिलियन से ज्यादा हैं। इसके साथ यह फेसबुक, ट्व‍िटर, यूट्यूब के एलीट क्लब में आकर खड़ा हो गया है। क्रोम नंबर 1 पर 35 प्रतिशत मार्केट शेयर के साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+