माल्‍या को ईडी और डीआरटी ने दिए झटके, 515 करोड़ निकालने पर रोक

नई दिल्ली। ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) ने यूबी ग्रुप के मालिक विजय माल्या के खिलाफ फैसला सुनाया है। डीआरटी ने इसके साथ ही हुए उन्हें 515 करोड़ रुपए निकालने पर रोक लगा दी है।

vijay-mallya-drt-order

गौरतलब है कि विजय माल्या ने यूनाइटेड स्प्रिट्स के चेयरमैन पद से हटने के लिए डियाजियो के साथ पिछले दिनों समझौता किया था।

इसके तहत उन्हें 7.5 करोड़ डॉलर की राशि मिलनी है और एसबीआई चाहता है कि इस धन पर कर्जदारों के पहले अधिकार को सुनिश्चित किया जाए।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कर्ज नहीं चुकाने के लिए माल्या के खिलाफ डीआरटी पहुंचा था। एसबीआई की अगुवाई वाले बैंकों के समूह ने किंगफिशर एयरलाइंस को 7000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज दे रखा है।

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को ही उनके और अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया है।यह मामला आईडीबीआई बैंक से लिए गए 900 करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज नहीं चुकाने के मामले से जुड़ा है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि ईडी ने हाल में ही मनी लांड्रिंग रोधी कानून पीएमएलए के तहत आरोप तय किए हैं। यह आरोप केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा पिछले साल दर्ज प्राथमिकी के आधार पर तय किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि यहां ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय ने यह मामजा दर्ज किया है। एजेंसी इस समय बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस के समूचे वित्तीय ढांचे पर भी गौर कर रही है।

इसके साथ ही विदेशी मुद्रा विनिमय मामले में उल्लंघन की भी अलग से जांच शुरू की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+