एलन मस्क के ऑफर पर ट्विटर का जवाब, कहा- गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव की करेंगे समीक्षा

वाशिंगटन, 14 अप्रैल: वर्ल्ड फेमस इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने बिजनेस सेक्टर में तहलका मचा दिया है। अब उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर को पूरी तरह से खरीदने का ऑफर दिया। साथ ही उसकी कीमत 43 अरब डॉलर रुपये तय की है। इसके बाद से ट्विटर के शेयर उछाल मार रहे हैं। अब मस्क के इस ऑफर पर ट्विटर ने आधिकारिक बयान जारी किया है।

Elon Musk

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि ट्विटर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और सभी ट्विटर स्टॉकहोल्डर्स के हित को वरीयता देता है। ऐसे में वो गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव का मूल्यांकन करेगा। खबर ये भी आ रही है कि इस प्रस्ताव पर गौर करने के लिए शुक्रवार को कंपनी ने एक बड़ी मीटिंग बुलाई है।

9 प्रतिशत स्टेक खरीदने का किया था ऐलान
कुछ दिनों पहले मस्क ने ट्विटर के 9 प्रतिशत स्टेक खरीदने का ऐलान किया था। इसके बाद खबर आई कि वो ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने कुर्सी को ठुकरा दिया। अब एलन मस्क ने पूरे ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया है। वो एक शेयर के लिए 54.20 डॉलर का रेट देने को तैयार हैं, जो एक अप्रैल की क्लोजिंग का 38 फीसदी ज्यादा है। इसके बाद से ट्विटर के शेयर में तेजी देखी जा रही है।

मस्क ने कही थी ये बात
एलन मस्क ने ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर को एक पत्र में लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि निवेश करने के बाद मुझे ये एहसास हो रहा कि 9 प्रतिशत से ना मुझको कोई फायदा होगा और ना ही कंपनी पनपेगी। ऐसे में मैं पूरी कंपनी को खरीदने का प्रस्ताव देता हूं। मस्क ने भी कहा कि अगर कंपनी ने उनके प्रस्ताव पर विचार नहीं किया तो वो अपना निवेश भी वापस ले लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+