Trent Share Price: टाटा की 73 साल पुरानी कंपनी ट्रेंट का शेयर अचानक क्यों टूटा? टॉप ब्रांड्स भी नहीं बचा सके
Trent Share Price: टाटा समूह की जानी-मानी रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयर 4 जुलाई को 11% तक टूट गए। एक वक्त Lakme के नाम से जानी जाने वाली यह कंपनी आज Zudio और Westside जैसे ब्रांड्स की मालिक है। लेकिन AGM (वार्षिक आम बैठक) में ग्रोथ को लेकर आई कमजोर गाइडेंस ने निवेशकों को चौंका दिया और ट्रेंट शेयर प्राइज गिरते ही चले गए। शेयर में एक ही दिन में 690 रुपए तक गिरावट देखने को मिली है।
Trent LTD का बिजनेस मॉडल मजबूत है, ब्रांड पोर्टफोलियो विविध है और टाटा ग्रुप का सपोर्ट इसके लिए बड़ा एडवांटेज है। लेकिन निवेशकों को अभी सतर्कता से कदम बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि ग्रोथ की रफ्तार फिलहाल धीमी हो रही है। AGM में FY26 की पहली तिमाही के लिए कंपनी ने सिर्फ 20% ग्रोथ का अनुमान जताया, जबकि बीते 5 वर्षों में CAGR 35% रही थी।

ट्रेंट शेयर में गिरावट की मुख्य वजह
ब्रोकरेज फर्म नुवामा (Nuvama) ने ट्रेंट की रेटिंग BUY से घटाकर “HOLD” कर दी और FY26-27 के रेवेन्यू और EBITDA अनुमानों में 5-12% की कटौती की। नुवामा ने टारगेट प्राइस को ₹6,627 से घटाकर ₹5,884 कर दिया। शायद यही वजह है कि शुक्रवार को बाजार खुलते ही ट्रेंट का शेयर ₹5,675 पर आ गया और दोपहर डेढ़ बजे तक तो ट्रेंट शेयर में गिरावट 11 प्रतशित पहुंच गई। इस शेयर का 2-सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹8,345.85 है।

ट्रेंट का इतिहास: जब Lakme ने बदला रास्ता
- 1952: कंपनी की शुरुआत Lakme Limited के रूप में हुई। यह भारत की पहली बड़ी सौंदर्य प्रसाधन कंपनी थी।
- 1998: Lakme ने कॉस्मेटिक बिजनेस HUL को बेच दिया और रिटेल की दुनिया में कदम रखा।
- Lakme Exports और UK की लिटिलवुड्स इंटरनेशनल (India) के मर्जर से बनी Trent Limited।
ट्रेंट के प्रमुख ब्रांड्स
- Westside: फैशन परिधान, जूते, घरेलू सजावट — सब कुछ एक छत के नीचे।
- Zudio: बजट फ्रेंडली फैशन ब्रांड जो युवाओं और मिड-सेगमेंट को टारगेट करता है।
- Star: सुपरमार्केट चेन, जिसमें ग्रोसरी से लेकर ताजे फल-सब्जी तक सबकुछ मिलता है।
- Utsa & SAMOH: महिलाओं के लिए लाइफस्टाइल और फेस्टिव वियर ब्रांड्स।












Click it and Unblock the Notifications