अग्निपथ विरोध के कारण ट्रेन हो गई कैंसिल? जानें कैसे पाएं ट्रेन टिकट का रिफंड, क्या है IRCTC के नियम ?

अग्निपथ विरोध के कारण ट्रेन हो गई कैंसिल? जानें कैसे पाएं ट्रेन टिकट का रिफंड, क्या है IRCTC के नियम ?

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की सेना भर्ती को लेकर जारी की गई अग्निपथ स्कीम को लेकर भारी विवाद और विरोध हो रहा है। देशभर के अलग-अलग हिस्सों में इस योजना के खिलाफ युवा सड़कों पर हैं और भारी प्रदर्शन कर रहे हैं। अग्निपथ स्कीम से नाराज प्रदर्शनकारी सरकारी संपत्तियों खासकर भारतीय रेल और बसों को निशाना बना रहे हैं। इस भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है, जबकि कई ट्रेनें अपने समय से काफी लेट चल रही है। रेल ट्रैक पर प्रदर्शनकारियों का भारी प्रदर्शन है, जिसके कारण ट्रेनें अपने समय से काफी लेट चल रही है। वहीं इस विरोध को देखते हुए रेलवे ने 19 जून को करीब 700 ट्रेनों को रद्द कर दिया। ऐसे में आपकेै टिकट का क्या होगा? आप कैसे अपना रिफंड हासिल कर सकते हैं? ये सारी जानकारी हम आपको दे रहे हैं।

 ट्रेन रद्द होने पर कैसे मिलेगा ट्रेन का रिफंड

ट्रेन रद्द होने पर कैसे मिलेगा ट्रेन का रिफंड

केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के निशाने पर सबसे ज्यादा भारतीय रेलवे है। प्रदर्शनकारियों ने अलग-अलग राज्यों में ट्रेन की बोगियां फूंक दी गई हैं तो वहीं रेलवे ट्रैक को बाधित कर दिया है। जिसके कारण ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। वहीं यात्री परेशान हैं। सफर न कर पाने और ट्रेन रद्द होने के बाद कैसे आप अपने टिकट का रिफंड हासिल कर सकते हैं, हम उसका तरीका बता रहे हैं।

 क्या कहता है IRCTC का रूल बुक

क्या कहता है IRCTC का रूल बुक

ट्रेन रद्द होने के बाद टिकट का पूरा पैसा रेलवे यात्रियों को लौटा देती है, लेकिन जरूरी है है कि सही समय पर रिफंड क्लेम किया जाए। अगर आपने ऑनलाइन टिकट बुकिंग की है तो आपको रिफंड के लिए ज्यादा चिंता या परेशान होने की जरूरत नहीं है। IRCTC के रूल बुक के मुताबिक ट्रेन के रद्द होने आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है। ऑटोमेटिक तरीके से ही ऑनलाइन टिकट कैंसिल हो जाता है और रिफंड अपने आप आपके बैंक खाते में भेज दिया जाता है।

Recommended Video

    Agnipath Scheme Protests: Bihar में Police का एक्शन जारी, 718 Arrested | वनइंडिया हिंदी | *News
     अगर स्टेशन से करवाया रिजर्वेशन

    अगर स्टेशन से करवाया रिजर्वेशन

    अगर आपने रेलवे के टिकट काउंटर से टिकट बुक करवाया है तो ट्रेन रद्द होने की स्थिति में आपको नजदीकी काउंटर पर जाकर फॉर्म सब्मिट करना होगा। इसके अलावा आप 139 हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके या आईआरसीटीसी की वेबसाइट विजिट करके भी टिकट कैंसिल करा सकते हैं। हालांकि रिफंड के लिए आपको वापस काउंटर जाना ही होगा। एक बात का जरूर ध्यान रखें कि जब भी काउंटर टिकट लें, अपना मोबाइल नंबर सही-सही बताए। दरअसल कैसिलेशन के व्कत यही काम आएगा।

    हाल ही IRCTC ने बढ़ाई टिकटों की संख्या

    हाल ही IRCTC ने बढ़ाई टिकटों की संख्या

    आपको बता दें कि हाल ही में IRCTC ने ऑनलाइन टिकटों की संख्या बढ़ाकर 24 कर दी। आईआरसीटीसी ने बड़ी राहत देते हुए एक यूजर आईआडी से अधिकतम टिकट बुकिंग की संख्या को बढ़ाकर 12 कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले एक यूजर आईडी से मैक्सिमम 6 टिकट बुक करने की ही सुविधा थी, जिसे अब बढ़ाकर 12 कर दिया गया है। आपको बता दें कि ये लाभ उन लोगों को मिलेगा, जिन्होंने अपने आईआरसीटीसी यूजरआई़डी को आधार से लिंक नहीं है। वहीं जिन्होंने आधार से लिंक किया है अब वो 1 महीने में 24 ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+