1 अक्टूबर से सस्ती हो जाएगी फोन कॉल, TRAI ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली। एक अक्टूबर से मोबाइल कॉल दरें सस्ती हो सकती है। दरअसल, ट्राई ने मंगलवार को इंटरकनेक्शन यूजेस चार्ज (आईसीयू) को घटाने का फैसला लिया। इंटरकनेक्शन चार्ज वो फीस होती है जो टेलीकॉम कंपनियां अपने नेटवर्क से दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर मोबाइल कॉल के लिए दूसरी कंपनी को देती है। वर्तमान में यह चार्ज 14 पैसा प्रति मिनट है लेकिन 1 अक्टूबर से ट्राई के फैसले के बाद 6 पैसा प्रति मिनट हो जाएगा। साथ ही ट्राई ने 2020 से आईयूसी को पूरी तरह खत्म करने का भी ऐलान किया।

ट्राई के सामने आईयूसी का मुद्दा उठने के बाद से ही एयरटेल, वोडाफोन समेत तमाम कंपनिया आईयूसी की दरों को बढ़ाने की मांग कर रही थीं वहीं रिलायसं जियो इसे खत्म करने की मांग कर रही थी। एयरटेल आईयूसी चार्ज को 30 फीसदी बढ़ाने की मांग कर रही थी। ट्राई के इस फैसले के बाद से एयरटेल और वोडाफोन काफी निराश दिखीं।
टेलीकॉम कंपनियों के एसोशियन सीओएआई(COAI)ने भी इस फैसले से नाराजगी जताते हुए कहा कि ट्राई का यह फैसला टेलीकॉम कंपनियों को नुकसान पहुंचाने वाला है। हम इस फैसले के खिलाफ कोर्ट भी जा सकते हैं। वहीं ट्राई का कहना है कि उसने सभी स्टेक होल्डर्स से मिले बयानों और ओपन हाउस डिस्कशन के बाद यह फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications