क्रिप्टो बाजार में लौट रही मजबूती, बिटकॉइन समेत टॉप क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में उछाल

नई दिल्ली, 23 सितम्बर। पिछले कुछ दिनों की कमजोर रैली के बाद गुरुवार को अधिकांश प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी स्थिरता की ओर बढ़ती नजर आईं हैं। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में एक बार फिर से सुधार के चलते कुछ क्रिप्टोकरेंसी ने 17 प्रतिशत की बढ़त देखी है।

Bitcoin

डॉलर के मुकाबले स्थिर सिक्कों को छोड़कर शीर्ष 10 में शामिल सभी क्रिप्टोकरेंसी गुरुवार सुबह 9 बजे पिछले दिन के मुकाबले ऊपर कारोबार कर रहे थे। पोलकाडॉट ने 15 फीसदी की उछाल भरी जबकि सोलाना ने 14 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बाजार में अपना प्रभुत्व स्थापित किया।

चीन में एवरग्रांड संकट पर घटते जोखिम ने भी क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने वालों के मनोबल को मजबूत किया है। इसके पहले चीनी रियर स्टेट कंपनी में डिफाल्ट के जोखिम के चलते क्रिप्टोकरेंसी में इक्विटी के साथ बिकवाली देखी गई थी। हालांकि डिजिटल टोकन के सात दिनों के रिटर्न पर अभी भी बिकवाली का असर दिख रहा है और यह लाल रंग में बना हुआ है।

बिटकॉइन की कीमतों में बढ़ोतरी
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने पिछले दिन के मुकाबले 4 प्रतिशत से अधिक ऊपर की ओर कारोबार किया है और यह 43,000 डॉलर के पार पहुंच गई है। इसी महीने बिटकॉइन ने 4 वहीं बिटकॉइन की प्रतिद्वंद्वी और मार्केट कैप के हिसाब से दूसरे नंबर की डिजिटल करेंसी ईथर ने 9 प्रतिशत की उछाल भरी। ईथर गुरुवार को 3000 डॉलर के ऊपर कारोबार कर रही थी।

क्रिप्टोकरेंसी के ग्लोबल मार्केट कैप की बात करें तो यह पिछले 24 घंटे में 7 प्रतिशत बढ़कर 1.97 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है।

सुबह 9 बजे टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसी का हाल
बिटकॉइन 44,108 डॉलल पर 4.60 प्रतिशत ऊपर
एथेरियम 3105.19 डॉलर पर, 24 घंटे में 8.20 प्रतिशत की बढ़त
कार्डानो 2.28 डॉलर पर 11.26 प्रतिशत ऊपर कारोबार
टीथर 1 डॉलर पर 24 घंटे में 0.01 प्रतिशत की गिरावट
बिनांस कॉइन 378.54 डॉलर, 7.02 प्रतिशत ऊपर
एक्सआरपी 1 डॉलर पर कारोबार, 9.09 प्रतिशत की वृद्धि
सोलाना 148.21 डॉलर की कीमत पर पहुंची, 13.99 प्रतिशत की जोरदार उछाल
पोलकाडॉट 31.90 डॉलर पर, 16.26 प्रतिशत वृद्धि
यूएसडी कॉइन 0.99 डॉलर पर, 0.03 प्रतिशत नीचे
डोजकॉइन 0.22 डॉलर की कीमत, 10 प्रतिशत ऊपर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+