शेयर बाजार में ये टॉप-5 शेयर दे सकते हैं तगड़ा रिटर्न, ब्रोकिंग फर्म्स ने दी खरीद की सलाह

शेयर बाजार लगातार एक के बाद एक रिकॉर्ड हाई बना रहा है, ऐसे में अगर आप भी बाजार से अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो कई ऐसी कंपनियां हैं जिनमें निवेश करके आप मुनाफा कमा सकते हैं। हम आपके लिए कुछ ऐसे ही शेयर लेकर आए हैं, जो आने वाले दिनों में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।

ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपनी रिसर्च जरूर कर लें, शेयर बाजार में निवेश जोखिमभरा हो सकता है। हम ये पांच शेयर अलग-अलग ब्रोकिंग फर्म की सलाह पर आपके लिए लेकर आए हैं।

share market

सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज

एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग ने सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज के शेयर खरीदने की सलाह दी है, ऐसे में आने वाले दिनों में इस शेयर में उछाल देखने को मिल सकता है।

मौजूदा शेयर की कीमत 2,482 रुपये है, जिसके एक साल के भीतर 3,667 रुपये तक बढ़ने की उम्मीद है, ऐसे में यह शेयर आपको एक वर्ष के भीतर 47.7% तक का रिटर्न दे सकता है।

वीए टेक वाबैग

इसके अलावा एक्सिस सिक्योरिटीज ने वीए टेक वाबैग के शेयरों को भी खरीदने की श्रेणी में रखा है। कंपनी का मजबूत ऑर्डर बुक,भविष्य में विस्तार की योजना के चलते राजस्व में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है।

जल सुरक्षा समाधानों की बढ़ती मांग के साथ कंपनी का तालमेल इसे बेहतर भविष्य की उम्मीद देता है। यह शेयर 1,313 रुपये के दाम पर ट्रेड कर रहा है। एक्सिस सिक्योरिटीज ने एक साल में 1,700 रुपये तक की वृद्धि का अनुमान लगाया है, ऐसे में इस शेयर में 29.5% तक का उछाल देखने को मिल सकता है।

क्वालिटी फार्मास्यूटिकल्स

इसी तरह से फिलिपकैपिटल ने क्वालिटी फार्मास्यूटिकल्स में निवेश करने की सलाह दी है, अगले साल शेयर की कीमत 777 रुपये से बढ़कर 994 रुपये हो जाने का अनुमान है, जो 27.9% संभावित लाभ के बराबर है।

अलग-अलग श्रेणियों में उत्पाद फाइलिंग के बढ़ते पोर्टफोलियो और ब्राजील और यूरोपीय संघ में नियामक निकायों से हाल ही में मिली मंजूरी के चलते शेयर में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

ग्लोबल हेल्थ

मोतीलाल ओसवाल ने ग्लोबल हेल्थ (मेदांता) में निवेश की सलाह दी है। शेयर की कीमत एक साल के भीतर 1,111 रुपये से बढ़कर 1,380 रुपये होने का अनुमान है, ऐसे में इसमे 24.2% तक का उछाल देखने को मिल सकता है।

करूर वैश्य बैंक

वहीं आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने करूर वैश्य बैंक के शेयर खरीदने की सिफारिश की है, जिससे अगले साल शेयर की कीमत 219 रुपये से बढ़कर 270 रुपये हो जाने की उम्मीद है, जोकि 23.3% का उछाल दर्शाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+