लगातार दूसरे दिन भी गिरा सोने का दाम, चांदी में मामूली बढ़त, जानें आज का भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत में दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही। कल सोने की कीमत में 80 रुपए की गिरावट दर्ज की गई थी और आज भी सोना नीचे गिरता चला गया। आज सोने की कीमत में 50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और ये आज 30840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जहां सोने में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं चांदी में ज्यादा हलचल देखने को नहीं मिली। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग के चलते सोने में लगातार गिरावट आ रही है।

फिर से गिरा सोना

फिर से गिरा सोना

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत की बात करें तो आज सोना 30840 रुपए रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत 30840 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 30,690 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चांदी की कीमत में मामूली सुधार रहा और चांदी की कीमत 5 रुपए बढ़कर 39,325 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

सोने की गिरावट की असली वजह

सोने की गिरावट की असली वजह

जानकारों की माने तो डॉलर के मजबूत होने और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में बढ़ोतरी की उम्मीद से अमेरिकी ट्रेजरी रिटर्न में वृद्धि की वजह से वैश्विक स्तर पर सोना कमजोर हुआ है। सिंगापुर में सोना 0.27 प्रतिशत गिरकर 1,220.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

कल भी गिरा था सोना

कल भी गिरा था सोना

कल सोने की कीमत में 80 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और सोने का दाम 30890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इससे पहले 3 दिनों से सोने की कीमत में बढ़ोतरी जारी थी, लेकिन फिर कल से सोने में गिरावट जारी है। हालांकि चांदी में मामूली सुधार जारी रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+