हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा सोना, कीमत में बड़ी गिरावट, जानिए आज 10 ग्राम सोने की कीमत
नई दिल्ली। सोने की कीमत में शुक्रवार को एक बार फिर से बड़ी गिरावट दर्ज की गई।सोना आज हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत में शुक्रवार को 250 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। सोना आज 250 रुपए की गिरावट के साथ 31850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने की कीमत में जहां गिरावट दर्ज की गई तो वहीं चांदी की कीमत भी 100 रुपए गिरकर 39250 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ सिक्का निर्माताओं की मांग कम होने से चांदी गिरकर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
अगर वैश्विस स्तर की बात करें तो सिंगापुर में सोना 0.16 प्रतिशत गिरकर 1,199.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 0.03 प्रतिशत गिरकर 14.64 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत 31850 रुपए और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 8 ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर टिकी रही।












Click it and Unblock the Notifications