फिर से फिसला सोना, कीमत में आई गिरावट, जानिए आज 10 ग्राम सोने का भाव
नई दिल्ली। मंगलवार और बुधवार को सोने की कीमत में आई गिरावट के बाद आज एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट का दौरा जारी रहा। गुरुवार को सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया। आज सोने की कीमत में 30 रुपए की गिरावट आई। सोना 30 रुपए गिरकर 39,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 39,670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में आई कमज़ोरी के कारण सोने की कीमत में सुस्ती देखने को मिली। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर से जुड़ी डील एक महीने और आगे खिसकने की आशंका के चलते सोने की कीमत में गिरावट आई।

सोना स्टैंडर्ड- 39,670 रु प्रति 10 ग्राम
सोना बिटुर-39,500 रुपए प्रति 10 ग्राम
चांदी हाजिर-46,835 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।












Click it and Unblock the Notifications