लगातार दूसरे दिन गिरा सोने के दाम, चांदी हुई सस्ती, जानिए 10 ग्राम का नया भाव

नई दिल्ली। हफ्ते के दूसरे भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई। स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग के चलते सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक तेजी आने के बावजूद सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। स्थानीय जौहरियों की मांग कमजोर होने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 20 रुपए टूटकर 34,120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 Todays Gold Rate: Gold Price Again Down By Rs 50, Silver Rate decrease

सोने की कीमत में गिरावट

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सोना 20 रुपए गिरकर 34120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 20 रुपए की गिरावट के साथ 34,120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 33,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 26,800 रुपए पर स्थिर रही।

चांदी की कीमत रही स्थिर

चांदी की कीमत में मंदी देखने को मिली है। चांदी की कीमत में आज 70 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। चांदी 38,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने के भाव बढ़त के साथ 1,391.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। बाजार जानकारों के मुताबिक स्थानीय ज्वैलर्स की लिवाली घटने के कारण सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अगर चांदी के सिक्कों की बात की जाए तो चांदी की बिकवाली कीमत 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+