उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद धड़ाम हुआ सोना, कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी 771 रू गिरा, जानें आज का भाव

उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद धड़ाम हुआ सोना,कीमत में बड़ी गिरावट,चांदी 771 रू गिरा, जानें आज का भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत में पिछले दो दिनों से तेजी का दौर जारी रहा। बुधवार को सोने की कीमत में बड़ी तेजी आई, लेकिन एक बार फिर से सोना धड़ाम हो गया। वेडिंग सीजन में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। गुरुवार को सोने की कीमतों बड़ी गिरावट आई। सोना एक बार फिर सस्ता हो गया है। गुरुवार को सोने की कीमत में 74 रुपए की गिरावट आई और सोना गिरकर 38,985 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

 Todays Gold Price: Gold Price Down by Rs 74, Silver price Down by Rs 771, Here is the Detail
सोने की कीमत में गिरावट

गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 74 रुपए गिरकर 38985 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई। गुरुवार को चांदी 771 रुपए गिरकर 45,539 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। बाजार जानकारों के मुताबिक रुपए में आई तेजी की वजह से सोने की कीमत में तेजी आई। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 74 रुपए गिर गया।


क्यों सस्ता हुआ सोना

जानकारों के मुताबिक रुपए में आई तेजी के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई। गुरूवार को रुपया एक डॉलर के मुकाबले 7 पैसे मजबूत होकर ट्रेंड कर रहा था। जिसका असर गोल्ड की कीमत पर पड़ा और सोने की कीमत में गिरावट आई। वहीं अमेरिका चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार के चलते भी पिछले दो दिनों में सोने के भाव में उतार-चढ़ाव देखा गया है।अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो न्यूयार्क में सोना 1,475.4 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 16.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+