हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम हुआ सोना, चांदी में चमक जारी, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव

हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम हुआ सोना,चांदी में चमक जारी, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। हफ्ते के पहले ही दिन सोना धड़ाम हो गया, जबकि चांदी की कीमत तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजार के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग के चलते सोने की कीमत में गिरावट आई जबकि चांदी की चमक लौटी।

सोना हुआ धड़ाम

सोना हुआ धड़ाम

सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग के कारण सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सुस्त मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 40 रुपए गिरकर 32,770 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

 चांदी की कीमत में आई तेजी

चांदी की कीमत में आई तेजी

सोने की कीमत में जहां गिरावट आई तो वहीं चांदी की कीमत में तेजी आई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं के ताजा उठाव से चांदी की कीमत 90 रुपए की तेजी के साथ 37,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। स्थानीय आभूषण कारोबारियों और फुटकर विक्रेताओं की मांग में गिरावट के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई लेकिन वैश्विक तेजी के चलते गिरावट सीमित रही।

 कैसा रहा दिल्ली का सर्राफा बाजार

कैसा रहा दिल्ली का सर्राफा बाजार

अगर वैश्विस स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोना 1,286.60 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी तेजी 14.66 डॉलर प्रति औंस । वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 32770 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 40 रुपए गिरकर 32,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपए प्रति इकाई पर स्थिर रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+