वेडिंग सीजन ने पहले सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 38000 रु से नीचे फिसला सोना

वेडिंग सीजन ने पहले सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 38000 रु से नीचे फिसला सोना

नई दिल्ली। वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है। शादियों के दौरान लोग बढ़चढ़ कर सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं, लेकिन मांग के बावजूद सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को सोने और चांदी दोनों की कीमत नीचे गिर गई। सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट आई और सोना 82 रुपए नीचे गिर गया। कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय ज्वैर्लस की ओर से कमजोर मांग का असर सोने की कीमत पर पड़ा।

 Todays Gold Price: Big fall in Gold and Silver Price, Here is the latest Rate of Gold in Delhi

सोमवार को सोने का वायदा भाव 82 रुपए टूटकर 37,912 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.18 प्रतिशत गिरकर 1,465.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। चांदी 305 रुपए टूटकर 44,140 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, चांदी की कीमत में 0.46 प्रतिशत की गिरावट आई और चांदी 16.87 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

दरअसल वैश्विक बाजार में कमजोर संकतों के चलते सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है। वहीं अमेरिका-चीन के बीच व्यापार वार्ता सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ रही है। ऐसे में निवेशकों की आशंका खत्म हो रही है। निवेश को लेकर उनकी चिंता कम हो रही है। ऐसे में निवेशकों ने सोने से पैसा निकालना शुरू कर दिया है, जि सका असर सोने की कीमत पर पड़ना शुरू हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+