Today Gold Silver Rate: अप्रैल में सोने की कीमतों में उछाल? दिल्ली, मुंबई समेत जानें आपके शहर में क्या रेट?
Today Gold Silver Rate, 8 April 2025: 8 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उछाल देखा गया। इस बढ़ोतरी की वजह बनी अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में गिरावट और दुनिया भर में बढ़ते तनाव, जिसने निवेशकों को सुरक्षित विकल्पों की तरफ खींच लिया है।
सोमवार को 'ब्लैक मंडे' जैसी हालत और अमेरिका के संभावित व्यापार युद्ध की खबरों से दुनियाभर में चिंता का माहौल बन गया। इसका सीधा असर सोने और चांदी पर पड़ा, क्योंकि ये संकट के समय सबसे सुरक्षित निवेश माने जाते हैं। तो अगर आप भी सोच रहे हैं सोना या चांदी खरीदने का, तो जानिए आपके शहर में आज क्या है इनकी कीमत...

Today Gold Silver Rate: आज का सोने-चांदी का रेट (8 अप्रैल)
दिल्ली:
- सोना - ₹87,310/10 ग्राम
- चांदी - ₹89,030/किग्रा
मुंबई:
- सोना - ₹87,460/10 ग्राम
- चांदी - ₹89,180/किग्रा
चेन्नई:
- सोना - ₹87,720/10 ग्राम
- चांदी - ₹89,440/किग्रा
कोलकाता:
- सोना - ₹87,350/10 ग्राम
- चांदी - ₹89,060/किग्रा
हैदराबाद:
- सोना - ₹87,600/10 ग्राम
- चांदी - ₹89,320/किग्रा
बेंगलुरु:
- सोना - ₹87,530/10 ग्राम
- चांदी - ₹89,250/किग्रा
MCX पर क्या रहा भाव?
एमसीएक्स (MCX) यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी सुबह के समय सोने की कीमत ₹87,533/10 ग्राम और चांदी की ₹89,033/किग्रा रिकॉर्ड की गई।
क्या करें निवेशक?
अगर आप सोना या चांदी में निवेश की सोच रहे हैं तो यह समय फायदे का हो सकता है। लेकिन ध्यान रखें कि यह कीमतें रोज़ बदलती हैं, इसलिए खरीद से पहले ताज़ा रेट ज़रूर जांचें।












Click it and Unblock the Notifications