Tina Ambani: ED के घेरे में फंसी अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी, पूछताछ के लिए दफ्तर पहुंचीं

Tina Ambani ED Probe: उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी आज विदेशी मुद्रा नियमों (Fema) के उल्लंघन के कथित मामले की पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर पहुंची हैं। सूत्रों के मुताबिक यह अनिल अंबानी की कंपनियों में निवेश से जुड़ा एक ताजा मामला है, जो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 के तहत दायर किया गया है। इससे पहले सोमवार को अनिस अंबानी भी ईडी के सामने पेश हुए थे। उनसे भी मनीलॉन्ड्रिंग मामले से जुडे विदेशी मुद्रा प्रबंधन (FEMA) केस में ही पूछताछ हुई थी।

बता दें कि अनिल अंबानी रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप (एडीएजी) के अध्यक्ष हैं। 64 वर्षीय अनिल अंबानी इससे पहले 2020 में भी यस बैंक के प्रमोटर राणा कपूर और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए थे।

Tina Ambani ED

वहीं इससे पहले पिछले साल 2022 के अगस्त में इनकम टैक्स विभाग ने अनिल अंबानी को दो स्विस बैंक खातों में रखे गए 814 करोड़ रुपये से अधिक के अघोषित धन पर कथित तौर पर 420 करोड़ रुपये की कर चोरी के लिए काले धन विरोधी कानून के तहत नोटिस जारी किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+