इस रक्षाबंधन बहनों को दीजिए वित्तीय सुरक्षा का तोहफा
रक्षाबंधन के मौके पर भाई अपनी बहनों को अलग-अलग गिफ्ट देते हैं। कुछ भाई कपड़े, मिठाई, ज्वेलरी, पैसा आदि देते हैं तो कुछ भाई बहनों के लिए आर्थिक मजबूती से जुड़े तोहफे देते हैं जोकि बहनों के जीवन में काफी मदद करते हैं।
आज कुछ ईइसी तरह के तोहफों के विकल्प हम आपके लिए लेकर आए हैं जिसे आप अपनी बहनों को देकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती के साथ उन्हें आर्थिक सुरक्षा का तोहफा दे सकते हैं।

सेविंग बैंक खाता
आप अपनी बहन को सेविंग बैंक अकाउंट का तोहफा दे सकते हैं। आप बहन के लिए किसी बैंक में सेविंग अकाउंट खोलकर उसमे कुछ राशि डाल सकते हैं। साथ ही अपनी बहन को इसमे निश्चित समय अंतराल पर कुछ सेविंग डालने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। यह राशि मुश्किल समय मे काम आ सकती है।
एजूकेशन फंड
शिक्षा के क्षेत्र में अपनी बहन के सपनों को पूरा करने के लिए आप अपनी बहन को एजूकेशन फंड दे सकते हैं जिसकी मदद से आपकी बहन उच्च शिक्षा और नई स्किल सीखने में इस्तेमाल कर सकती है।
हेल्थ इंश्योरेंस
रक्षाबंधन के पवित्र मौके पर बहन को स्वास्थ्य बीमा का भी तोहफा दिया जा सकता है। किसी भी हेल्थ इमरजेंसी में यह बीमा आपकी बहन के लिए काफी कारगर साबित हो सकता है। जिस तरह से स्वास्थ्य सेवाएं महंगी हो रही हैं, उसे देखते हुए यह तोहफा काफी कारगर हो सकता है।
शेयर बाजार में निवेश
शेयर बाजार में आप अपनी बहन के लिए एक अच्छा पोर्टफोलियो गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं, जिससे आपकी बहन का भविष्य सुरक्षित हो सकता है। आप अपनी बहन के लिए स्टॉक, बॉन्ड, म्युचुअल फंड, रियल स्टेट के क्षेत्र में भी कोई तोहफा दे सकते हैं।
फिक्स डिपॉजिट
अपनी बहन के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए आप उसे फिक्स डिपॉजिट का तोहफा दे सकते हैं। एक निश्चित राशि की एफडी आप अपनी बहन के लिए कर सकते हैं और इसके साथ ही अपनी बहन को इस तरह के निवेश करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।











Click it and Unblock the Notifications