नोट की तरह मुड़ जाएगा आपका स्मार्टफोन, 5 फ्यूचर के फीचर

हर दिन नए-नए फीचर्स के साथ आते स्मार्टफोन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं, लेकिन आपने सोचा है कि भविष्य में यह फीचर कितने एडवांस हो सकते हैं।

नई दिल्ली। स्मार्टफोन में आए दिन नए-नए बदलाव होते रहते हैं। हर दिन नए-नए फीचर्स के साथ आते स्मार्टफोन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं, लेकिन आपने सोचा है कि भविष्य में यह फीचर कितने एडवांस हो सकते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे ही फीचर के बारे में, जो हर व्यक्ति चाहेगा कि उसके फोन में जरूर हो।

1- वाटरप्रूफ

1- वाटरप्रूफ

अक्सर ये देखा गया है कि फोन पानी में गिरने या बारिश में भीगने की वजह से खराब हो जाता है। ऐसे में हर व्यक्ति यही चाहता है कि काश उसका फोन वाटरप्रूफ होता। ऐसे में हर व्यक्ति चाहेगा कि भविष्य के स्मार्टफोन वाटरप्रूफ जरूर हों।

फोन के वाटरप्रूफ होने का एक बड़ा फायदा यह भी है कि आप बारिश का मजा लेने में इस बात से कभी नहीं डरेंगे कि आपका फोन भीगकर खराब हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर, वाटरप्रूफ स्मार्टफोन का एक फायदा यह भी है कि आप बारिश में भी कॉल कर सकेंगे और उठा सकेंगे।

पी2आई (एरिडियोन), लिक्विपेल, एचजेडओ (वाटरब्लॉक) जैसी कंपनियां फोन निर्माताओं को यह तकनीक दे रही हैं, लेकिन अभी भी बहुत ही कम मोबाइल फोन में यह फीचर आया है। फिलहाल आईफोन 7एस और सैमसंग गैलेक्सी एस3एस जैसे स्मार्टफोन में यह फीचर दिया गया है।

2- बायोमीट्रिक पासवर्ड

2- बायोमीट्रिक पासवर्ड

अब वह समय दूर नहीं जब आपको अपना पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं होगी। इसका कारण यह है कि भविष्य के स्मार्टफोन में 'ऑक्युलर स्कैनिंग' और 'आई वेन बायोमीट्रिक' जैसे फीचर आएंगे। ये फीचर भविष्य के स्मार्टफोन में 2018 तक आ सकते हैं।

टेक्नोलॉजी कंपनी 'आईवेरिफाई' इन दिनों इस फीचर पर काम कर रही है। कंपनी के अनुसार यह तकनीक फिंगरप्रिंट तकनीक से भी तीन गुना अधिक सुरक्षित होगी, जो इन दिनों आईफोन 5एस, जियोमी एमआई नोट2 और नोट3 जैसे मोबाइल में आ रही है।

3- वॉइस कंट्रोल

3- वॉइस कंट्रोल

सिरी के लॉन्च होने के बाद से आवाज से कंट्रोल होने डिवाइस लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। हालांकि, ये फीचर अभी भी आईफोन जैसे कुछ स्मार्टफोन में आने लगा है, लेकिन हर कोई उम्मीद करेगा कि भविष्य के स्मार्टफोन में एडवांस वॉइस कंट्रोल तकनीक आए।

आपको बता दें वॉइस कंट्रोल के जरिए एक यूजर अपने फोन को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकता है, जैसे म्यूजिक प्ले करना, कॉल्स रिसीव करना, ऐप बूट करना और अन्य कई काम कर सकता है।

4- फास्ट ऑपरेटिंग सिस्टम

4- फास्ट ऑपरेटिंग सिस्टम

आए दिन एक से एक ऐप बाजार में आते जा रहे हैं। ऐसे में एक फास्ट और स्ट्रॉन्ग ऑपरेटिंग सिस्टम की जरूरत भी लगातार बढ़ती जा रही है। एंड्रॉयड ने पहले ही इस जरूरत को पहचान लिया है और जल्द ही वह 'एंड्रॉयड नोगट' बाजार में लॉन्च करने वाला है। मौजूदा समय में यह मोटोरोला के कुछ मोबाइल में मौजूद है।

इस ऑपरेटिंग सिस्टम का सबसे अच्छा फीचर यही है कि यह वर्चुअल रियलिटी एक्सपीरियंस देता है। इसमें कई लैंग्वेज की सेटिंग और बैटरी सेव करने के लिए खास डोज मोड है, जो उस समय में बैटरी बचाने का काम करता है जब फोन का प्रयोग नहीं हो रहा होता है।

5- मोड़ा जा सकने वाला फोन

5- मोड़ा जा सकने वाला फोन

हो सकता है कि आपने कभी सोचा भी न हो कि आप अपने फोन को मोड़ सकते हैं, लेकिन इस तकनीक पर पहले ही काम शुरू हो चुका है। जी हां, ऐसा मुमकिन है। ऑर्गेनिक लाइन इमिटिग डायोड (ओएलईडी) तकनीक से मोड़ी जा सकने वाली स्क्रीन बनाने में कामयाबी हासिल की जा चुकी है।

यह एक पेपर जैसी स्क्रीन होती है, जिसको दोनों तरफ से इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे एक तरफ आप कोई वीडियो चला रहे हों और उसी के दूसरी तरफ पर कुछ और कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+