Yes Bank खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर, रिवाइवल प्लान को मिली कैबिनेट की मंजूरी, SBI लगाएगा 7250 करोड़

Yes Bank रिवाइवल प्लान को मिली कैबिनेट की मंजूरी, SBI लगाएगा 7250 करोड़

नई दिल्ली। संकट में घिरे YES BANK के रिवाइवल प्लान को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) यस बैंक में 7250 रुपए लगाएगा। इस रिवाइवल प्लान को आज मोदी कैबिीनेट में मंजूरी दे दी है। टीवी रिपोर्ट के मुताबिक बैंक को संकट से उबारने के लिए आरबीआई के ड्राफ्ट रेजॉल्यूशन स्कीम को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

 The Union Cabinet cleared a draft resolution scheme for cash-starved YES Bank

आरबीआई ने केंद्रीय कैबिनेट के सामने प्रस्ताव पेश किया था। जिसके तहत बैंक में निवेश करने वाला 49 फीसदी तक की हिस्सेदारी खरीद सकता है। इसके लिए आरबीआई ने 9 मार्च तक लोगों ने ड्राफ्ट स्कीम को लेकर सुझाव भी मांगे थे।

वहीं एसबीआई यस बैंक में 7250 करोड़ रुपए निवेश कर बैंक को संकट से बाहर निकालेगा। बैंक ने गुरुवार को बीएसई को जानकारी देते हुए बताया था कि वो 10 रुपए प्रति शेयर की दर से यस बैंक के 725 करोड़ शेयर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, जिसे मंजूरी भी मिल गई। इस के बाद यस बैंक में एसबीआई का निवेश 49 फीसदी से अधिक हो जाएगा।

यस बैंक को बचाने में जुटी RBI ने कहा है कि SBI ने बैंक में निवेश की इच्छा जताई है। निवेश के बाद यस बैंक के पुर्नगठन के बाद भी कर्मचारियों की सैलरी 1 साल तक वहीं रहेगी, जो अब तक उन्हें मिल रही थी। पुर्नगठित बैंक के लिए नए बोर्ड का गठन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+