जियो की धमाकेदार एंट्री से आइडिया-एयरटेल का मुनाफा घटा
रिलायंस जियो के आने से सबसे अधिक नुकसान हुआ है आइडिया सेल्युलर को। आइडिया का मुनाफा दूसरी तिमाही में 88 फीसदी गिर गया है।
नई दिल्ली। बाजार में रिलायंस जियो की धांसू एंट्री के चलते ग्राहकों का तो फायदा हुआ है, लेकिन कई कंपनियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। यहां बात ग्राहकों की संख्या की नहीं, बल्कि कंपनी के मुनाफे की बात की जा रही है।

माना जा रहा है कि रिलायंस जियो के चलते ही दूसरी तिमाही में कई टेलिकॉम कंपनियों का मुनाफा घटा है। आपको बता दें कि रिलायंस जियो सितंबर में ही लॉन्च हुआ है। आइए जानते हैं कि दूसरी तिमाही में किस कंपनी को हुआ कितना घाटा।
आइडिया सेल्युलर
रिलायंस जियो के आने से सबसे अधिक नुकसान हुआ है आइडिया सेल्युलर को। देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी आइडिया का मुनाफा दूसरी तिमाही में 88 फीसदी गिर गया है।
सितंबर में खत्म हुई तिमाही में आइडिया का मुनाफा 914.64 मिलियन रुपए था, जो एक साल पहले 7.62 अरब रुपए था। विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया था कि इस बार आइडिया का मुनाफा 1.55 अरब रुपए रहेगा, लेकिन कंपनी का मुनाफा अनुमान से भी कम रहा।
भारती एयरटेल
देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारतीय एयरटेल का दूसरी तिमाही के मुनाफे में 5 फीसदी की गिरावट आई है। सितंबर में भारती एयरटेल का मुनाफा 1,461 करोड़ रुपए रहा है, जो एक साल पहले 1,536 करोड़ रुपए था।
भारती एयरटेल के मुनाफे में तगड़ी गिरावट नहीं आई है, लेकिन रिलायंस जियो की धमाकेदार एंट्री का असर भारती एयरटेल पर भी देखने को मिल रहा है। एयरटेल लगातार अपने ग्राहकों को रोके रखने के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर निकाल रही है।












Click it and Unblock the Notifications