Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारतीय अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से बेहतर पकड़ी रफ्तार: RBI गवर्नर

भारतीय अर्थव्यवस्था ने उम्मीद से बेहतर पकड़ी रफ्तार: RBI गवर्नर

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर गई, लेकिन जैसे-जैसे देश लॉकडाउन के अनलॉक की ओर बढ़ा इकोनॉमी फिर से रफ्तार पकड़ रही है। लॉकडाउन और कोरोना महामारी के चलते बेपटरी हुई भारतीय अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार लगातार कोशिशें कर रही है, अब उन प्रयासों का असर दिखने लगा है। सरकार ने जो प्रयास किए अब उन प्रयासों के चलते अर्थव्यवस्था ने जोरदार रफ्तार पकड़ी है।

Recommended Video

    RBI Governor Shaktikanta Das ने कहा, Indian Economy ने की जोरदार वापसी | वनइंडिया हिंदी
    The Indian economy has exhibited stronger than expected pickup in momentum of recovery: RBI Governor

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था अब फिर से रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। अर्थव्यवस्था ने जो रफ्तार पकड़ी वह उम्मीद से कहीं ज्यादा बेहतर है। फोर्थ फॉरेन एक्सचेंज डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया दिवस के मौके पर आरबीआई गवर्नर शक्ति कांत दास ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने जो रफ्तार पकड़ा है वो उम्मीद से बेहतर है। उन्होंने कहा कि मांग को बरकरार रखने के लिए हमें आगे भी सावधान रहना होगा। वहीं कोविड-19 वैक्सीन को लेकर मार्केट की संभावित समीक्षा करनी होगी।
    उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते घरेलू वित्तीय बाजारों और देश की अर्थव्यवस्था पर गंभीर तनाव देखने को मिला। उन्होंने कहा कि इस कोविड-19 महामारी के चलते देश को इस अज्ञात संकट का सामना करना पड़ा, जिसने न केवल देश की बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को अचानक रोक दिया। इस प्रभाव को कम करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए प्रयासों ने बेहतर काम किया है। अब इनका असर दिखने लगा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+