कोलकाता बैंक फ्रॉडः जानें क्यों ये ATM घोटाला आपके लिए है खतरे की घंटी?
नई दिल्ली। कोलकाता का बहुचर्चित बैंक फ्रॉड आपको याद होगा। 5 दिन के भीतर कोलकाता के तीन बैंकों के 76 ग्राहकों को 20 लाख रुपए से अधिक का धक्का लगा था। केनरा बैंक, पंजाब नैशनल बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक कई कस्टमर्स के फोन पर उनके खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया और सब सन्न रह गए। धीरे-धीरे इस धोखाधड़ी के शिकार लोगों की संख्या बढ़ने लगी तो लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी कि कहीं वो भी इस एटीएम घोटाले के शिकार तो नहीं हो गए। लोगों अपने बैंक पहुंचकर अपनी जमापूंजी के सुरक्षित होने की जानकारी मांगने लगे। कोलकाता के गरिआहाट इलाके से शुरू हुए इस एटीएम स्कैम की चपेट में धीरे-धीरे सारोबार, पार्क स्ट्रीट, कस्बा, बेहाला, तिलजला जैसे कई इलाके आने लगे।

ATM घोटाला आपके लिए है खतरे की घंटी
शुरुआती जांच में इस घोटाले में पांच लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली, जिन्होंने अप्रैल से जुलाई के बीच बैंक एटीएमों में स्कीमर्स लगाए और फिर इस एटीएम घोटाले को अंजाम दिया। भले ही बैंक ने खाताधारकों को भरोसा दिया कि पुलिस के एफआईआर की कॉपी के आधार पर 8 से 10 दिन के भीतर उनके खातों में डाल दिए जाएंगे। लेकिन ये जानना जरूरी है कि क्यों ये एटीएम घोटाला आपके लिए भी चेतावनी है। थोड़ी सी सावधानी रखकर आप आपनी जमापूंजी को सुरक्षित रख सकते हैं।

ऐसे सुरक्षित रखें अपना पैसा
एटीएम फ्रॉड के इस मामले के सामने आने के बाद आपको अपने एटीएम संबंधी लेन-देन के वक्त अलर्ट रहना चाहिए। कभी भी गलती से भी अपने एटीएम कार्ड का नंबर और रिवर्स साइड पर लिखे नंबर को किसी से साझा नहीं करना चाहिए। न ही अपना पिन किसी को बताना चाहिए। कुछ आसान टिप्स को अपनाकर आप अपना पैसा सुरक्षित रख सकते हैं।
अक्सर लोग अपना पिन नंबर भूल जाते हैं और इस चक्कर में वो अपना पिन नंबर या पर्स में रख लेते हैं या किसी पर्ची में। गलती से भी ऐसी भूल न करें। ये आपके लिए खतरा बन सकते हैं।
पढ़ें-Paytm को झटका, पेमेंट बैंक में नए कस्टमर जोड़ने पर RBI ने तत्काल प्रभाव से लगाई रोक

सावधान रहें ऐसे धोखेबाजों से
सुनसान, खाली इलाकों या गली-मोहल्ले के बजाए मॉलों, बैंकों के बाहर या ज्यादा आवाजाही वाले इलाके में लगे ATM मशीन का इस्तेमाल करें, क्योंकि इन मशीनों के धोखाधड़ी की संभावना कम होती है।
कार्ड स्लॉट मजबूती के साथ वास्तविक एटीएम मशीन से जुड़े होने चाहिए। अगर आपको थोड़ा भी लगे कि कार्ड स्लॉट मशीन से उभरा हुआ है या आसानी से निकाला जा सकता है या फिर कोई तार उसमें निकला हो तो भूल से भी उस एटीएम का इस्तेमाल न करें।

ATM से पैसे निकालते वक्त रखें ध्यान
ज्यादातर बैंकों ने एटीएम कार्ड स्लॉट में हरी एलईडी फ्लैश होती है। ये बताता है ये कार्ड रीडर वास्तविकॉ है। अगर आपको इसमें थोड़ी भी गड़बड़ी लगे तो कार्ड मशीन में न डाले।
एटीएम फर्जीवाड़ा करने वाले लोग एटीएम में विडियो कैप्चर डिवाइस लगा देते हैं, ताकि वो आपके कार्ड का पिनकोड हासिल कर सके। इससे बचने के लिए अच्छा तरीका है कि जब बटन दबाएं तो दूसरे हाथ से ढक लें।
बेहतर होगा कि वक्त-वक्त पर अपने एटीएम का पिन बदलते रहे। इससे आप का पैसा सुरक्षित रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications