Jio को टक्कर देने टेलीकॉम कंपनियां सिर्फ 500 में लाएंगी 4G स्मार्टफोन, 70 रुपये का डाटा प्लान
नई दिल्ली। जियो को टक्कर देने के लिए इन दिनों देश की सभी प्रमुख कंपनियां, एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया एक नए प्लान में जुटी हैं। इकनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक ये टेलीकॉम कंपनियां जियो को टक्कर देने के लिए मोबाइल हैंडसेट निर्माताओं से मिलकर नए 4G स्मार्टफोन बनाने पर काम कर रही हैं जिसकी कीमत 500 रुपये तक हो सकती है।

फोन के साथ 70 रुपये का प्लान करेंगी पेश
4G स्मार्टफोन के साथ ही टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स के लिए 60-70 रुपये तक का प्लान भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसमें यूजर्स को महीने भर की वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और इंटरनेट डाटा सर्विस मिलेगी। बताया जा रहा है कि ये प्लान इन फोन के साथ ही यूजर्स को दिया जाएगा। यह प्लान जियो के 49 रुपये के प्लान से मिलता जुलता होगा।

जियो ने बनाया है ये सुपर प्लान
बता दें कि रिलायंस जियो ने हाल ही में 49 रुपये का एक प्लान लॉन्च किया था। इस प्लान में जियोफोन यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 1GB डाटा मिलता है। साथ ही 28 दिन की वैलिडिटी के साथ सभी तरह की कॉलिंग और रोमिंग भी फ्री है। टेलीकॉम मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए अभी भी 4G फोन रखना किसी सपने की तरह है। ऐसे में जियो का ने इन सभी को सिर्फ 49 रुपये में प्लान लॉन्च कर जियोफोन यूज करने के लिए आकर्षित है।

करोड़ों में है ऐसे यूजर्स की संख्या
टेलीकॉम एक्सपर्ट की माने तो रिलांयस जियो अपने सस्ते 4जी फीचर फोन और 49 रुपये के सस्ते प्लान से भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में उन लोगों को आकर्षित कर रहा है जो लोग अभी तक पैसे की तंगी के चलते 4जी फोन नहीं यूज कर पाते थे। ऐसे लोगों की संख्या करोड़ों में हैं। और जियोफोन की जिस तरह तेजी से बुकिंग हो रही है उसे देखकर लग रहा है कि जल्द ही ग्रामीण भारत में जियोफोन का दबदबा हो जाएगा।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications