टाटा ग्रुप के ऑर्गेनाइजेशन में फिर हुआ फेरबदल, जानिए क्या

हरीश भट्ट पर टाटा ब्रांड को मैनेज करने की जिम्मेदारी होगी। साथ ही वह अंतरिम काल के लिए स्ट्रेटेजी और बिजनेस डेवलपमेंट का काम भी देखेंगे।

नई दिल्ली। टाटा संस ने ऑर्गेनाइजेशन में हुए बदलावों की घोषणा कर दी है। अब एस पद्मनाभन ग्रुप ह्यूमन रिसोर्स का सारा काम-काज देखेंगे। इसके अलावा, हरीश भट्ट पर टाटा ब्रांड को मैनेज करने की जिम्मेदारी होगी। साथ ही वह अंतरिम काल के लिए स्ट्रेटेजी और बिजनेस डेवलपमेंट का काम भी देखेंगे।

tata

वहीं दूसरी ओर, डॉक्टर मुकुंद राजन अमेरिका, सिंगापुर, दुबई और चीन में टाटा संस के ओवरसीज ऑफिस खोलने की संभावनाओं को तलाशेंगे।

क्यों खास हैं ये बदलाव

हाल ही में टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से सायरस मिस्त्री को हटा दिया गया था, जिसके करीब चार दिन बाद ही कंपनी के एचआर हेड ने भी इस्तीफा दे दिया था।

आपको बता दें कि उस एचआर हेड को सायरस मिस्त्री ही कंपनी में लाए थे, ऐसे में माना जा रहा था कि सायरस मिस्त्री द्वारा गए लोगों पर रतन टाटा की खास नजर है। अब टाटा ग्रुप के ह्यूमन रिसोर्स की जिम्मेदारी एस पद्मनाभन को दे दी गई है। साथ ही कुछ और भी बदलाव किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+