टाटा ग्लोबल बेवरेजेस के चेयरमैन पद से हटाए गए सायरस मिस्त्री
पहले टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद सायरस मिस्त्री को टाटा ग्लोबल बेवरेजेज के भी चेयरमैन पद से हटा दिया गया है।
मुंबई। टाटा समूह की प्रमुख कंपनी टाटा ग्लोबल बेवरेजेज के चेयरमैन पद से सायरस मिस्त्री को हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि टाटा ग्लोबल बेवरेजेज के निदेशक मंडल ने उन्हें बहुमत से हटाने का फैसला लिया।

सायरस मिस्त्री ने कार्रवाई को बताया अवैध
पहले टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद सायरस मिस्त्री को टाटा ग्लोबल बेवरेजेज के भी चेयरमैन पद से हटा दिया गया है।
यह समूह की दूसरी सूचीबद्ध कंपनी है जिसने मिस्त्री को अपने चेयमैन के पद से हटाया है। इस बात की जानकारी टाटा ग्लोबल बेवरेजेज ने स्टॉक एक्सचेंज को दी।
दूसरी ओर सायरस मिस्त्री ने टाटा ग्लोबल बेवरेजेज के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बोर्ड के आदेश को अनुचित और अवैध करार दिया है।
शेयर बाजारों को दी गई सूचना
टाटा ग्लोबल बेवरेजेज ने शेयर बाजारों को दी अपनी सूचना में बताया कि उसके निदेशक मंडल की बैठक में शामिल 10 में से सात निदेशकों ने सायरस मिस्त्री को कंपनी के चेयरमैन पद से हटाने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
इससे पहले आईटी क्षेत्र की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने भी सायरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटा दिया था।
फिलहाल इस कार्रवाई सायरस मिस्त्री की ओर से कहा गया कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक के एजेंडे में ऐसा कुछ भी नहीं था।
उन्होंने कहा कि जैसे 24 अक्टूबर को टाटा संस की बैठक के एजेंडे में हटाने जैसा मुद्दा नहीं था ऐसा ही इस बैठक के एजेंडे में भी नहीं था। बावजूद इसके कार्रवाई की गई है, जो अवैध है।












Click it and Unblock the Notifications