Tata to buy Bisleri: 7000 करोड़ में बिस्लेरी को खरीदने की तैयारी में टाटा, जल्द हो सकती है डील फाइनल
Tata to buy Bisleri: दिग्गज ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी कंपनी को देश की दिग्गज कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडेक्ट्स लिमिटेड खरीदने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार टाटा तकरीबन 7000 करोड़ रुपए में बिसलेरी को खरीदने जा रही है। हालांकि टाटा और बिसलेरी दोनों के ओर से इस डील को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आय़ा है। जिस तरह से इस डील की खबर सामने आई उसके बाद टाटा कंज्यूमर निफ्टी 50 में आज शीर्ष पर बनी हुई है, शुरुआती ट्रेड में कंपनी ने 2.5 फीसदी की बढ़त हासिल की।

बता दें कि टाटा ग्रुप अलग-अलग उत्पादों को निर्माण अलग-अलग कंपनियों के नाम से करता है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्टर लिमिटेड पहले से ही पैकेज्ड ड्रिंकिंग पानी हिमालयन के नाम से बेचती है। इसके साथ ही टाटा कॉपर प्लस वॉटर और टाटा ग्लूको पैकेज्ड ड्रिंकिग वॉटर के क्षेत्र में काम करती है। बिजनेस एक्सपर्ट का कहना है कि अगर यह डील फाइनल हो जाती है तो टाटा ग्रुप पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर में तेजी से बढ़ने वाली कंपनी बन जाएगी।
भारत में बॉटल्ड ड्रिंकिंग वॉटर का मार्केट तकरीबन 2.44 बिलियन डॉलर यानि 19315 करोड़ रुपए का है। टेकसाई रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2021 में भारत में ड्रिंकिंग मिनरल वॉटर का बाजार 2.43 बिलियन डॉलर का है। माना जा रहा है कि यह मार्केट 13.25 सीएजीआर की दर से आगे बढ़ेगा। लोगों में स्वास्थ्य और सफाई को लेकर बढ़ती जागरुकता को देखते हुए इस क्षेत्र में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है।
रिपोर्ट के अनुसार बॉटल्ड वॉटर की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही है। लोगों में साफ-सफाई को लेकर जागरुकता बढ़ी है। लोग खुले पानी से बचते हैं, वह स्वास्थ्य को लेकर जागरुक है, यही वजह है कि पैकेज्ड ड्रिंकिग वॉटर की मांग बढ़ रही है। कोका कालो इंडिया, किनली, पेप्सिको, अक्वाफिना, बैली, पार्ले एग्रो, आईआरसीटीसी का रेल नीर, जैसे ब्रांड लगातार अपना मार्केट शेयर बढ़ा रहे हैं। बिस्लेरी भी बाजार में अग्रणी ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी है।












Click it and Unblock the Notifications