हवाई यात्रियों के लिए राहत: नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट पर खुला 'स्विर्ल' ट्रांजिट होटल
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) के तहत संचालित नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) और लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गुवाहाटी में यात्रियों के लिए 'स्विर्ल' (Swirl) ट्रांजिट होटल लॉन्च किया गया है। यह सुविधा उड़ानों के बीच लंबे लेओवर (Layover), कनेक्टिंग फ्लाइट्स या देर रात लैंड करने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट परिसर के भीतर ही आराम, काम करने और तरोताजा होने की सुविधा प्रदान करती है।
स्मार्ट एक्सेस और फ्लेक्सिबिलिटी - इन होटल की मुख्य विशेषताएं
AAHL द्वारा संचालित नवी मुंबई और गुवाहाटी एयरपोर्ट पर मिलने वाली होटल सुविधा पर यात्री अपनी आवश्यकता अनुसार घंटों के हिसाब से (3 घंटे, 6 घंटे, 12 घंटे या पूर्ण दिवस) कमरे बुक कर सकते हैं। इसमें सिंगल यात्रियों के लिए कॉम्पैक्ट स्लीप पॉड्स (Sleep Pods), बिजनेस ट्रैवलर्स के लिए एग्जीक्यूटिव रूम्स और परिवारों के लिए स्पेशियस सुइट्स शामिल हैं।

सभी कमरों में साउंडप्रूफिंग, हाई-स्पीड वाई-फाई, एर्गोनॉमिक वर्क डेस्क, स्मार्ट टीवी, शॉवर स्पेस और 24 घंटे रूम सर्विस की व्यवस्था है। यात्री बोर्डिंग पास या डिजिटल QR कोड के जरिए त्वरित चेक-इन और चेक-आउट कर सकते हैं।
एयरपोर्ट कनेक्टिविटी और समय की बचत
स्विर्ल ट्रांजिट होटल को अराइवल और डिपार्चर लाउंज के बेहद करीब स्थापित किया गया है। इससे यात्रियों को शहर के भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक में बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे उनका समय बचेगा और यात्रा का तनाव कम होगा।
अदाणी एयरपोर्ट्स के मुताबिक, नवी मुंबई और गुवाहाटी के बाद इस ब्रांडेड ट्रांजिट होटल सेवा का विस्तार समूह के अन्य संचालित हवाई अड्डों पर भी चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
