Stock Market: स्टॉक मार्केट में उछाल, फिर भी शेयर नहीं बेच पाए ट्रेडर्स, CDSL ने ऐसे बिगाड़ा करोड़ों का खेल
लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के नतीजे 4 जून को आने हैं। लेकिन, नतीजों से पहले आए एग्जिट पोल के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) को सत्ता पर वापस लौटने की बात कही गई है। जिसके बाद से, शेयर मार्केट में तेजी से उछाल आया है। ऐसे में सभी ट्रेडर्स अपने शेयरों को बेचने की होर में जुट गए। लेकिन, एक भी शेयर नहीं बेच सके।
दरअसल, सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज इंडिया (CDSL) की सेवाओं में गड़बड़ी आई, क्योंकि कई निवेशकों ने शिकायत की कि वे शेयर बेचने में असमर्थ हैं। कई व्यापारियों को ट्रांजेक्शन पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर (TPIN) के साथ बिक्री आदेशों को सत्यापित करने में समस्याओं का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया बना शिकायत पेटी!
कई निवेशकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत की कि वे अपने शेयर बेचने में असमर्थ हैं। एक एक्स यूजर ने लिखा कि सभी डीमैट खातों में सीडीएसएल डाउन है । यह एक गंभीर मुद्दा है और संबंधित अधिकारियों को इस पर गौर करना चाहिए। कुछ मिनटों की भी समस्या आम आदमी को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। इसके लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए?
क्या दिया अपस्टॉक्स और जीरोधा ने जवाब ?
ब्रोकरेज फर्म अपस्टॉक्स और जीरोधा ने अपने जवाब दिया कि टीपीआईएन सत्यापन विफलता के संबंध में समस्या सीडीएसएल की ओर से थी।
अपस्टॉक्स ने कहा कि सीडीएसएल टीपीआईएन सेवाएं बंद हो सकती हैं, जिसके कारण आप बिक्री ऑर्डर को अधिकृत करने के लिए नया टीपीआईएन नहीं बना पाएंगे। सीडीएसएल ने निवेशकों की सुरक्षा के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी इंस्ट्रक्शन स्लिप (ई-डीआईएस) सत्यापन शुरू किया था। स्टॉक की बिक्री के समय ट्रेडर को टीपीआईएन और ओटीपी के साथ लेनदेन को प्रमाणित करना होता है।
ब्रोकरों से व्यापारियों को पहले ही मिल गई थी सूचना
शेयर बाजार के व्यापारियों को उनके ब्रोकरों से एक सूचना मिली, जिसमें कहा गया था कि सभी ब्रोकरों में CDSL के साथ समस्या के कारण आपको अपने स्टॉक बेचते समय TPIN प्राधिकरण के साथ एक आंतरिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कृपया कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें। हम इस समस्या को जल्द से जल्द हल करने के लिए CDSL के संपर्क में हैं।












Click it and Unblock the Notifications