स्पाइस जेट में 716 रुपए में हवाई यात्रा का जुनून चरम पर, साइट क्रैश

नई दिल्ली। सस्ती उड़ानों के लिये पहचानी जाने वाली स्पाइस जेट ने जैसे ही 716 रुपए में हवाई यात्रा का ऑफर निकाला, वैसे ही कंपनी की बुकिंग वेबसाइट क्रैश हो गई। साइट पर इतना ज्यादा ट्रैफिक आ गया, कि सर्वस बैठ गया।

Spice Jet

असल में स्पाइसजेट ने आज से चार दिन के लिये की रियायती टिकट बिक्री की पेशकश की है। इसके तहत अगले साल 15 जनवरी से 12 अप्रैल के बीच यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 716 रुपए रखा गया है। ये ऑफर डोमेस्ट‍िक फ्लाइट के लिये है।

पढ़ें- ऐसे रोचक तथ्य जो शायद आप नहीं जानते

स्पाइसजेट ने इस सेल को ‘हैप्पी न्यू ईयर सेल' का नाम दिया है। इसके ऑफर के तहत 716 रुपए (कर अतिरिक्त) में आप हवाई यात्रा कर सकते हैं। यह बुकिंग केवल 31 दिसंबर की आधी रात तक खुली है। इस दौरान यदि आप टिकट बुक करते हैं तो आप 15 जनवरी से 12 अप्रैल 2016 के बीच यात्रा कर सकते हैं।

खैर अब कंपनी की बुकिंग साइट तो हैंग है, लिहाजा अब अन्य टिकट बुकिंग साइट के जरिये ही आप इस ऑफर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+