Sovereign Gold Bond: आज से खरीदें 4777 रुपए प्रति ग्राम का सोना, जानें सॉवरेन गोल्ड बांड के बारे में सबकुछ

नई दिल्ली, मई 17। अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोमवार से सरकारी गोल्ड बांड स्कीम, सॉवरेन गोल्ड बांड की शुरूआत हो रही है। आज से सोने की सरकारी सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम की शुरुआत हो रही है। अगर आप भी इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो निवेश से पहले स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी, शर्तों के बारे में जान लें। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 17 मई से पहली सॉवरेन गोल्ड बांड की शुरुआत हो रही है, जो

जानें सॉवरेन गोल्ड बांड के बारे में

जानें सॉवरेन गोल्ड बांड के बारे में

मोदी सरकार की डिजिटल गोल्ड बॉन्ड स्कीम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पहली सीरीज 17 मई से शुरू कर रही हैय़, जो 21 मई तक चलेगी। आप इस इस स्कीम क मदद से डिजिटल गोल्ड में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड जारी की जाती है, जिसकी शुरुआत नवंबर 2015 में हुई थी। । सरकार इस गोल्ड बॉन्ड की मदद से देश में फिजिकल गोल्ड की डिमांड को कम करने की कोशिश कर रही है। इस गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइज बुलियन मार्केट के सबसे हालिया दर के आधार पर आरबीआई तय करती है।

 17 से 21 मई तक खरीद सकते हैं सस्ता सोना

17 से 21 मई तक खरीद सकते हैं सस्ता सोना


सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की शुरुआत कर दी है, जिसकी पहले किस्त सोमवार 17 मई से शुरू हो गई है। इस वित्तीय वर्ष में 6 किस्तों में इस गोल्ड बॉन्ड स्कीम को जारी किया जाएगा, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली किस्त के तहत 17 से 21 मई के बीच आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

 क्या है गोल्ड बांड की कीमत

क्या है गोल्ड बांड की कीमत

वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जनकारी के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड मई से लेकर सितंबर 2021 तक 6 अलग-अलग किस्तों में जारी किया जागा। हर बार का मूल्य अलग-अलग होता है, जिसे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया तय करती है। इस पहली किस्त के लिए रिजर्व बैंक ने गोल्ड बांड का बेसिक प्राइस 4777 रुपए प्रति ग्राम का भाव तय किया है। यानी आप प्रति ग्राम 4777 रुपए सॉवरन गोल्ड बांड खरीद सकते हैं।

 जानें कितना कर सकते हैं निवेश?

जानें कितना कर सकते हैं निवेश?

इस सॉवरेन गोल्ड बांड की अवधि 8 सालों की होगी। पांचवें साल के बाद आप चााहे तो इसे बंद कर सकते हैं। इस स्कीम में आप कम से कम 1 ग्राम और अधिक से अधिक 4 किलो ग्राम तक गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। वहीं अगर कोई संस्था या ट्रस्ट इसमें निवेश करती है तो वो अधिकतम 20 किलोग्राम तक खरीद सकती है।

कहां से खरीदें गोल्ड बांड

कहां से खरीदें गोल्ड बांड

आप इस गोल्ड बॉन्ड को कॉमर्शियल बैंक, भारतीय स्टॉक होल्डिंग निगम लिमिटेड, कुछ बड़े पोस्ट ऑफिस और मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों से खरीद सकते हैं। इसे खरीदने के लिए आपके पास PAN होना जरूरी है। आप एक वित्त वर्ष में प्रति व्यक्ति अधिकतम 400 ग्राम सोने के बॉन्ड खरीद सकते हैं। न्यूनतम निवेश एक ग्राम का है। वहीं HUFs एक वित्तीय वर्ष में 4 किलोग्राम तक निवेश कर सकेंगे। वहीं अगर कोई ट्रस्ट चाहे तो इस स्कीम में 20 किलो गोल्ड तक में निवेश कर सकते हैं।

 ऑनलाइन खरीदने पर छूट

ऑनलाइन खरीदने पर छूट

आपको बता दें कि सॉवरेन गोल्ड बांड खरीदने पर आपको कैशबैक का भी लाभ मिलता है, हालांकि ये लाभ केवल ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को ही मिलता है। अगर आप सॉवरेन गोल्ड बांड की ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो आपको डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट मिलती है।

Good News: जियो के बाद अब एयरटेल ने दिया तोहफा, FREE में मिलेगा 49 रु का रिचार्ज, इस प्लान में डबल फायदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+