Gold Rate Today: एक हफ्ते में कितना महंगा हुआ सोना, जानिए आपके शहर में क्या है 22 कैरेट का गोल्ड रेट
sone ka bhav (Gold Rate Today): नए साल की शुरुआत से ही सोना और चांदी का भाव लगातार बढ़ रहा है। बीते एक हफ्ते में देश में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में 940 रुपये तेजी दर्ज की गई है। 22 कैरेट गोल्ड 850 रुपये तक महंगा हुआ है। सोने के भाव में ऐसे ही लगातार बढ़ोतरी जारी रही तो कुछ दिनों में इसके भाव 80 हजार के पार हो जाएंगे।
आज रविवार 12 जनवरी 2025 को फिर से सोने के दाम में उछाल आया है। हालांकि ये बढ़ोतरी मामूली है। सोने के दाम हर रोज ग्रीन अलर्ट के साथ खुल रहे हैं। भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 79 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं गहने खरीदने वालों के लिए 22 कैरेट गोल्ड रेट की बात कर तो इसकी कीमत 73 हजार के पार है।

चांदी के दामों में भी इस हफ्ते 2 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। आज एक किलोग्राम चांदी का रेट 93,500 रुपये है। आइए जानें देश के बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड रेट क्या है?
Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 12 जनवरी 2025 को सोने के दाम?
Delhi Gold Rate: दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 79 हजार 800 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
Mumbai Gold Rate: मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 79,640 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
kolkata Gold Rate: कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 79,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
Sone ka bhav Chennai: चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 79,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
Ahmedabad Gold Rate: अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,050 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 79,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
Lucknow Gold Rate: लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 79,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
Sone ka bhav Jaipur: जयपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 79,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
Patna Gold Rate: पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,050 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 79,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
Sone ka bhav Hyderabad: हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,000 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 79,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
Gurugram Gold Rate: गुरुग्राम में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 79,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
Sone ka bhav Bengaluru: बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 79,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
Sone ka bhav Noida: नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 73,150 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 79,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
मिस्ड कॉल से भी आप चेक कर सकते हैं गोल्ड और सिल्वर का प्राइस
सोने और चांदी की कीमत आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं। 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। आपके मिस्ड कॉल करते ही, आपके पास एक एसएमएस के जरिए गोल्ड रेट की जानकारी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications