Google से निकाले कर्मचारियों ने नहीं मानी हार, अब मिलकर बना रहे नई कंपनी, ये है उद्देश्य

गूगल (Google) ने छंटनी के दौरान कुछ लोगों को कंपनी से निकाल दिया, जिनमें एक नाम हेनरी किर्क का भी है, जो अब अन्य पूर्व कर्मचारियों के साथ मिलकर एक नया स्टार्टअप शुरू करने जा रहे हैं।

Google

Delhi: गूगल (Google) कंपनी में बतौर सीनियर मैनेजर काम कर रहे एक व्यक्ति को हाल ही में कंपनी ने छंटनी के चलते निकाल दिया, लेकिन निकाले गए कर्मचारी ने कंपनी के इस फैसले के बाद और मजबूत कदम उठाया। व्यक्ति ने हार मानने की बजाय अपनी खुद की कंपनी स्थापित करने का फैसला किया है। इसके लिए हेनरी किर्क को कई अन्य कर्मचारियों द्वारा सपोर्ट किया जा रहा है, जिन्हें छंटनी के दौरान हटा दिया गया था।

किर्क ने आठ साल तक गूगल में किया काम
किर्क ने गूगल में आठ वर्षों तक काम किया, जोकि कंपनी द्वारा निकाल गए 12,000 कर्मचारियों में से एक थे। किर्क ने कहा कि उन्होंने न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को में एक 'डिजाइन और रिसर्च टूल्स' स्थापित करने के लिए खुद को और अपनी टीम को छह सप्ताह का समय दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, किर्क ने उन लोगों को सपोर्ट देने के लिए एक चैट ग्रुप बनाया, जिनको गूगल ने छंटनी में नौकरी से बाहर कर दिया है, जहां उन्होंने अपनी कहानी को शेयर करने के लिए लिंक्डइन का सहारा लिया।

गूगल के 6 अन्य पूर्व कर्मचारी भी स्टार्टअप में हो रहे शामिल
उन्होंने पिछले सप्ताह एक लिंक्डइन पोस्ट में लिखा कि, 'मेरे पास 52 दिन बचे हैं। मुझे आपकी मदद की जरूरत है, मेरा हमेशा से दृढ़ विश्वास रहा है कि कड़ी मेहनत और परिणाम आपको जीवन में बहुत आगे तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि गूगल के छह पूर्व कर्मचारी भी उनके साथ इस स्टार्टअप में शामिल हो रहे हैं।

त्रासदी को एक अवसर में बदल रहे किर्क
किर्क ने कहा कि, 'मैं इस त्रासदी को एक अवसर में बदल रहा हूं। मैं अपने भविष्य को आकार देने और अपना बनाने के लिए 6 उत्कृष्ट पूर्व कर्मचारियों के साथ मिलकर काम कर रहा हूं। हम NYC और SF में एक 'डिजाइन और रिसर्च टूल्स' शुरू कर रहे हैं। ऐसा करने के लिए शायद यह अब तक का सबसे बुरा समय है। लेकिन यह रोमांचक और चुनौतीपूर्ण हिस्सा है।'

रिपोर्ट के मुताबिक, किर्क ने बताया कि, 'मैंने बहुत कुछ सीखा है और मुझे लगता है कि मैं अपना खुद का स्टार्टअप शुरू करने के लिए तैयार हूं।' उन्होंने कहा, "मेरे साथ के लोगों में सभी की वित्तीय स्थिति अलग है। इसलिए हमें मार्च तक का समय लगेगा। किर्क अपने स्टार्टअप के लिए वित्त प्राप्त करने में सहायता की पेशकश करना चाहते हैं। किर्क ने आगे कहा कि, 'सात बेहतरीन पूर्व-गोगलर्स को निकाल दिया गया है, जो अनुसंधान, डिजाइन और महत्वाकांक्षी सॉफ्टवेयर परियोजनाओं के लिए सॉफ्टवेयर विकसित करने के लिए उत्सुक हैं (और हम इसे जल्दी करेंगे)।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+