फेसबुक के कर्मचारी हमेशा के लिए कर सकेंगे Work-From-Home, लेकिन...
फेसबुक के कर्मचारियों हमेशा के लिए कर सकेंगे Work-From-Home, लेकिन...
नई दिल्ली। कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच फेसबुक ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का ऑफर दिया है। कंपनी इस ऑफर को लंबे वक्त के लिए जारी रख सकती है। कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा है की कंपनी हमेशा के लिए कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का ऑफर दे सकती है। जुकरबर्ग ने कहा कि फेसबुक वर्क फ्रॉम होम की नीति को बढ़ावा देना चाहती है। उन्होंने कहा कि फेसबुक वर्क-फ्रॉम-होम की नीति को आगे भी जारी रखना चाहती है।

उन्होंने कहा कि वर्क-फ्रॉम-होम की नीति से न केवल कर्मचारियों को सुविधा होगी बल्कि कंपनी का खर्च भी कम होगा, क्योंकि वर्क फ्रॉम होस से कंपनी के खान, बिजली, इंटरनेट जैसी खपत में गिरावट आएगी। अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस फैसले का कंपनी के वित्त और कर्मचारी पैकेजों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि फेसबुक के 60 फीसदी कर्मचारियों को फ्लेक्सिबल वर्क एनवायरनमेंट पसंद आएगा। वर्क फ्रॉम होम की सुविधा मिलने पर 50 फीसदी कर्मचारी दूसरे शहरों में जाना पसदं करेंगे, क्योंकि वो सस्ते शहर की ओर रूख करना चाहेंगे।
वहीं फेसबुक ने कहा है कि लॉकडाउन के बाद वो केवल 25 फीसदी कर्मचारियों के साथ दफ्तर से काम करेंगेष। बाकी लोगों को घरों से काम का विकल्प होगा। जो कर्मचारी घर से काम करना चाहते हैं, उन्हें एक जनवरी 2021 तक अपनी पूरी डिटेल और अपने लोकेशन की जानकारी देनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications