Silver Rate Today 31 January 2026: चांदी एक दिन में 1.28 लाख सस्ती, अब किस रेट पर बिक रहा सिल्वर, जल्दी खरीदें
Silver Rate Today 31 January 2026: चांदी के बाजार में 30 जनवरी को ऐसा भूचाल आया, जिसने निवेशकों से लेकर आम ग्राहकों तक सभी को चौंका दिया। आज 31 जनवरी के चांदी का रेट की बात करें तो महज एक दिन में चांदी की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसलकर लाखों रुपये नीचे आ गई। MCX से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार तक, हर जगह सिल्वर प्राइस क्रैश की चर्चा रही।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी ने पहले तूफानी तेजी दिखाई थी। 29 जनवरी को चांदी करीब 4 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास बंद हुई थी। लेकिन 30 जनवरी को तस्वीर पूरी तरह बदल गई। 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी फ्यूचर ट्रेड में जोरदार बिकवाली देखने को मिली और भाव गिरते-गिरते 2,91,922 रुपये प्रति किलो तक आ गया। यानी एक ही झटके में चांदी 1,07,000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई।

अगर साल के हाई और लो लेवल को देखें तो MCX पर चांदी का उच्च स्तर 4,20,048 रुपये और न्यूनतम स्तर 2,91,911 रुपये के आसपास रहा। इस हिसाब से चांदी में करीब 30 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। रिकॉर्ड हाई से तुलना करें तो सिल्वर लगभग 1,28,137 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।
दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल (Silver Rate In Delhi)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी चांदी की चमक फीकी पड़ गई। यहां चांदी की कीमत एक ही दिन में करीब 20,000 रुपये प्रति किलो टूट गई। जहां पहले भाव 4,04,500 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे थे, वहीं अब चांदी 3,80,000 से 3,95,000 रुपये प्रति किलो के दायरे में आ गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक बाजार बंद होने तक चांदी का रेट और नीचे फिसलता गया।
Silver Price In India 31 January 2026: देश के 25 बड़े शहरों में चांदी के ताजा रेट
🔹 दिल्ली: ₹3,950 (10 ग्राम)| ₹39,500 (100 ग्राम)| ₹3,95,000 (एक किलो)
🔹 मुंबई: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 कोलकाता: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 चेन्नई: ₹4,150| ₹41,500| ₹4,15,000
🔹 पटना: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 लखनऊ: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 जयपुर: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 चंडीगढ़: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 अहमदाबाद: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 पुणे: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 बेंगलुरु: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 हैदराबाद: ₹4,150| ₹41,500| ₹4,15,000
🔹 भोपाल: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 इंदौर: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 सूरत: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 नागपुर: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 नासिक: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 गुरुग्राम: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 नोएडा: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 गाजियाबाद: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 लुधियाना: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 गुवाहाटी: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 रायपुर: ₹3,950| ₹39,500| ₹3,95,000
🔹 भुवनेश्वर: ₹4,150| ₹41,500| ₹4,15,000
🔹 केरल: ₹4,150| ₹41,500| ₹4,15,000
अंतरराष्ट्रीय बाजार से भी दबाव (Silver Price world wide)
चांदी की गिरावट सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी जबरदस्त दबाव देखने को मिला। स्पॉट सिल्वर का ऊपरी स्तर जहां 121 डॉलर प्रति औंस के पार गया था, वहीं निचले स्तर पर यह 74 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया। कॉमेक्स पर मार्च डिलिवरी वाली चांदी भी तेज गिरावट के साथ दिन के निचले स्तर पर पहुंच गई। ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ा।
चांदी खरीदारी का सही मौका?
इतनी बड़ी गिरावट के बाद बाजार विशेषज्ञ मान रहे हैं कि चांदी के गहने और निवेश के लिहाज से यह समय ग्राहकों के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, आगे की चाल वैश्विक संकेतों और निवेशकों की धारणा पर निर्भर करेगी।
देश में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, कच्चे तेल के दाम, ब्याज दरें, मांग और आपूर्ति के संतुलन तथा MCX जैसे एक्सचेंज पर होने वाले वायदा कारोबार के आधार पर तय होती हैं। इसके अलावा टैक्स, आयात शुल्क और स्थानीय मांग भी कीमतों को प्रभावित करती है।
नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर निवेश करने या खरीदारी से पहले किसी भी तरह का फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications