Silver Rate Today: चांदी में होली से पहले आई सुनामी तेजी, अचानक 15000 से ज्यादा महंगी, अब क्या है सिल्वर रेट?
Silver Rate Today 28 February 2026: होली से ठीक पहले चांदी ने ऐसा रंग दिखाया है कि बाजार में हलचल मच गई है। पूरे कारोबारी हफ्ते में उतार चढ़ाव के बाद आखिरी दिन ऐसी तेजी आई कि निवेशक भी दंग रह गए। एमसीएक्स (MCX) पर मई डिलीवरी वाली चांदी में एक झटके में ₹15,580 प्रति किलो की जोरदार बढ़त दर्ज की गई। 27 फरवरी की देर रात ट्रेडिंग के दौरान कीमत करीब 6 फीसदी उछलकर ₹2,75,249 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। दिन में यह ₹2,64,100 के निचले स्तर तक गई थी, लेकिन क्लोजिंग से पहले 2.75 लाख के पार निकल गई।
29 जनवरी को चांदी ने ₹4,20,048 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 89.72 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुकी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार शाम बाजार बंद होने तक चांदी ₹2,66,700 प्रति किलो थी और वीकेंड पर यही रेट प्रभावी रहेगा। वहीं कुछ रिटेल रिपोर्ट्स में भाव ₹2,85,000 प्रति किलो तक बताया गया है।

Silver Price In India Today: 28 फरवरी 2026 को देश के प्रमुख शहरों में चांदी के रेट
🔹दिल्ली: ₹2,850 (10 ग्राम)| ₹28,500 (100 ग्राम)| ₹2,85,000 (एक किलो)
🔹मुंबई: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹कोलकाता: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹चेन्नई: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹पटना: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹लखनऊ: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹अयोध्या: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹कानपुर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹गाजियाबाद: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹नोएडा: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹गुरुग्राम: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹चंडीगढ़: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹जयपुर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹मेरठ: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹लुधियाना: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹गुवाहाटी: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹इंदौर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹अहमदाबाद: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹सूरत: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹वडोदरा: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹नागपुर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹पुणे: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹नासिक: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹बैंगलोर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹भुवनेश्वर: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹कटक: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹केरल: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
🔹रायपुर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹हैदराबाद: ₹2,950 | ₹29,500 | ₹2,95,000
आखिर क्यों आई चांदी में इतनी तेजी?
मार्केट एक्सपर्ट मानते हैं कि जियो पॉलिटिकल तनाव इसका सबसे बड़ा कारण है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तनातनी, जेनेवा में परमाणु कार्यक्रम पर बिना ठोस नतीजे के खत्म हुई बातचीत और संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंका ने निवेशकों को सुरक्षित ठिकाने की ओर मोड़ा है। इसके अलावा अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वैश्विक स्तर पर 15 फीसदी तक नए टैरिफ लागू होने से अनिश्चितता बढ़ी है। अमेरिका में बेरोजगारी की चर्चा और डॉलर पर दबाव ने भी कीमती धातुओं को सपोर्ट दिया है।
कैसे तय होते हैं सोना और चांदी के भाव?
भारत में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्पॉट प्राइस, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, आयात शुल्क, जीएसटी, मांग और आपूर्ति के संतुलन और वायदा बाजार की ट्रेडिंग के आधार पर तय होती हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन रोजाना शुद्धता के हिसाब से औसत दर जारी करता है, जिसके बाद स्थानीय टैक्स और ज्वेलर्स मार्जिन जुड़कर शहरवार रेट तय होते हैं।
आगे क्या?
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ओमान में जारी कूटनीतिक बातचीत किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचती तो चांदी और सोने में और उछाल संभव है। आम खरीदारों के लिए यह महंगाई की मार है, लेकिन निवेशकों के लिए फिलहाल यह मजबूत रिटर्न का मौका माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications