Silver Rate Today: देश में पहली बार चांदी 3.15 लाख पर, 9 दिनों में 45000 हुई महंगी, आज का क्या है सिल्वर रेट

Silver Rate Today 20 January 2026: देश में चांदी की कीमतों ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो पहले कभी नहीं देखा गया। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों की तेज बढ़त ने चांदी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। राजधानी दिल्ली में दो दिनों के भीतर चांदी ₹10,100 प्रति किलो महंगी हो चुकी है। नौ दिनों के ट्रेंड को देखें तो एक दिन की गिरावट और एक दिन की स्थिरता के बावजूद चांदी कुल मिलाकर ₹45,100 प्रति किलो तक चढ़ चुकी है। 20 जनवरी 2026 को दिल्ली में चांदी ₹100 की हल्की तेजी के साथ ₹3,05,100 प्रति किलो पर बिक रही है।

अन्य बड़े महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी चांदी ₹3,05,100 प्रति किलो के स्तर पर है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी होकर ₹3,18,100 प्रति किलो तक पहुंच गई है। यही वजह है कि पहली बार देश में चांदी ₹3.15 लाख के पार पहुंचने की सुर्खियां बन गई हैं।

Silver Rate Today 20 January 2026

MCX और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का मार्च वायदा 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹3,12,500 प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि रिकॉर्ड हाई ₹3,13,896 प्रति किलो का स्तर भी छू लिया गया। इससे एक दिन पहले MCX पर चांदी ₹16,438 की भारी उछाल के साथ ₹3,04,200 प्रति किलो पर बंद हुई थी। 31 दिसंबर 2025 को जहां चांदी ₹2,35,701 प्रति किलो थी, वहीं अब यह ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 94.35 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रही है।

2 लाख से 3 लाख का सफर सिर्फ एक महीने में

आंकड़े बताते हैं कि 15 दिसंबर 2025 के आसपास चांदी पहली बार ₹2 लाख प्रति किलो के स्तर पर पहुंची थी। इसके बाद सिर्फ एक महीने में यह ₹3 लाख के पार निकल गई। तुलना करें तो ₹50,000 से ₹1 लाख तक पहुंचने में चांदी को 14 साल लगे थे, जबकि ₹1 लाख से ₹2 लाख तक का सफर तय करने में 9 महीने लगे।

Silver Rate Today In India: देश के 25 बड़े शहरों में चांदी के ताजा भाव

🔹दिल्ली: ₹3,150 (10 ग्राम) | ₹31,500 (100 ग्राम) | ₹3,15,000 (एक किलो)
🔹पटना: ₹3,150 | ₹31,500 | ₹3,15,000
🔹मुंबई: ₹3,150 | ₹31,500 | ₹3,15,000
🔹कोलकाता: ₹3,150 | ₹31,500 | ₹3,15,000
🔹चेन्नई: ₹3,181 | ₹31,810 | ₹3,18,100
🔹लखनऊ: ₹3,150 | ₹31,500 | ₹3,15,000
🔹मेरठ: ₹3,150 | ₹31,500 | ₹3,15,000
🔹कानपुर: ₹3,051 | ₹30,510 | ₹3,05,100
🔹अयोध्या: ₹3,051 | ₹30,510 | ₹3,05,100
🔹गाजियाबाद: ₹3,051 | ₹30,510 | ₹3,05,100
🔹नोएडा: ₹3,150 | ₹31,500 | ₹3,15,000
🔹चंडीगढ़: ₹3,051 | ₹30,510 | ₹3,05,100
🔹गुरुग्राम: ₹3,051 | ₹30,510 | ₹3,05,100
🔹जयपुर: ₹3,150 | ₹31,500 | ₹3,15,000
🔹अहमदाबाद: ₹3,150 | ₹31,500 | ₹3,15,000
🔹पुणे: ₹3,150 | ₹31,500 | ₹3,15,000
🔹लुधियाना: ₹3,150 | ₹31,500 | ₹3,15,000
🔹गुवाहाटी: ₹3,051 | ₹30,510 | ₹3,05,100
🔹जलगांव: ₹3,051 | ₹30,510 | ₹3,05,100
🔹इंदौर: ₹3,051 | ₹30,510 | ₹3,05,100
🔹बैंगलोर: ₹3,051 | ₹30,510 | ₹3,05,100
🔹भुवनेश्वर: ₹3,181 | ₹31,810 | ₹3,18,100
🔹केरल: ₹3,181 | ₹31,810 | ₹3,18,100
🔹रायपुर: ₹3,051 | ₹30,510 | ₹3,05,100
🔹हैदराबाद: ₹3,181 | ₹31,810 | ₹3,18,100

भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं

देश में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, औद्योगिक मांग और MCX जैसी कमोडिटी एक्सचेंज पर ट्रेडिंग के आधार पर तय होती हैं। इसके अलावा घरेलू मांग और ज्वैलरी सेक्टर की खरीदारी भी कीमतों को प्रभावित करती है।

क्या अभी चांदी में निवेश करना सही है

मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक 2026 में चांदी ₹3.20 लाख प्रति किलो तक जा सकती है और हर गिरावट पर खरीदारी की सलाह है। सैमको सिक्योरिटीज मानता है कि तकनीकी ब्रेकआउट के आधार पर चांदी ₹3.94 लाख तक पहुंच सकती है।

कमोडिटी एक्सपर्ट नीलेश सुराना के अनुसार ग्रीन एनर्जी और ब्याज दरों में कटौती से चांदी $100 प्रति औंस तक जा सकती है। एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर का मानना है कि लंबी अवधि की तेजी अभी जारी है। वहीं रॉबर्ट कियोसाकी जैसे ग्लोबल इन्वेस्टर्स का अनुमान है कि 2026 में चांदी $200 प्रति औंस तक भी जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+