Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Silver Price Today: खरमास में चांदी ने पकड़ी चीते वाली रफ्तार, बनाया नया रिकॉर्ड, आखिर क्यों चढ़े हैं दाम?

Silver Price Today: खरमास सीजन में भी सोना चांदी की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, इस वक्त दोनों की कीमतें आसमान छू रही हैं। सोना तो सोना हैरत चांदी की रफ्तार को है जिसने तूफानी गति पकड़ी हुई है। मंगलवार को चांदी ने नया रिकॉर्ड बनाया है,आपको जानकर हैरत होगी कि IBJA पर चांदी कीमतों में 3400 रुपए से ज्यादा उछाल देखा गया, दूसरे शब्दों में कहा जाए तो चांदी की तेजी सोने से भी आगे निकल गई है।

Silver Price Today

क्या है आज चांदी की कीमतें

शहर का नाम कीमत प्रति किलो
1
पटना 215,460
2
जयपुर 215,540
3
कानपुर 215,630
4
लखनऊ 215,620
5
भोपाल 215,790
6
इंदौर 215,790
7
चंडीगढ़ 138,280
8
रायपुर 215,480
9
मुंबई 230,444
10
चेन्नई 241,000

चांदी की दामों में क्यों आया उछाल? (Silver Price Today)

चांदी की कीमतों में हुए इजाफे के पीछे कई ठोस कारण हैं, जिसमें से सबसे अहम वजह है सुरक्षित निवेश, लोगों को आज भी सोना-चांदी में निवेश करना सबसे सुरक्षित लगता है। उनका मानना है कि इसमे उन्हें जीरो नुकसान है।
दूसरा बड़ा कारण आप सोने के बहुत महंगे होने की वजह से चांदी की मांग औद्योगिक रूप में बहुत ज्यादा आगे बढ़ी है।

'अभी चांदी को लेकर ट्रेंड बना हुआ है'

सोलर पैनल और ग्रीन एनर्जी में चांदी की डिमांड बहुत ज्यादा हो गई है। आनंद राठी ब्रोकर्स के नवीन माथुर ने साफ कहा है कि अभी चांदी को लेकर ट्रेंड बना हुआ है, इस साल इसकी मांग 13 -15 प्रतिशत ज्यादा बढ़ी है।

चांदी की है धार्मिक मान्यता (Silver Price Today)

हिंदू धर्म में चांदी को अत्यंत पवित्र, शीतल और शुभ धातु माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों, आयुर्वेद और ज्योतिष में चांदी का विशेष स्थान है। पूजा-पाठ से लेकर दान, आभूषण और दैनिक जीवन तक चांदी का व्यापक उपयोग किया जाता है। चांदी को चंद्रमा से संबंधित धातु माना जाता है।

ग्रह दोषों से मुक्ति दिलाती है चांदी

चंद्रमा मन, शांति और भावनाओं का प्रतीक है इसलिए चांदी को मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाली धातु माना गया है। अमावस्या, पूर्णिमा, ग्रहण काल, एकादशी और पितृ पक्ष में चांदी का दान करने से पितृ दोष शांत होता है और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+