Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Silver Price Today: चांदी एक झटके में ₹32,000 महंगी, 1 किलो 3 लाख के पार, खरीदारी से पहले जान लें लेटेस्ट रेट

Silver Price Today 03 March 2026: ईरान और इजरायल-अमेरिका जंग के बीच भारत में चांदी की कीमतों ने रॉकेट की तरह उछाल मार लिया है। दिल्ली में ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार चांदी अब 32,000 रुपये महंगी हो गई है और 1 किलो का भाव 3,00,000 रुपये तक पहुंच गया है (सभी टैक्स शामिल)। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी चांदी का वायदा 3.64% बढ़कर 2,85,005 रुपये प्रति किलो हो गया।

पिछले दिन यह भाव 2,74,389 रुपये किलो पर बंद हुआ था। गौर करने वाली बात है कि 29 जनवरी को चांदी का वायदा ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका था। इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट सिल्वर अब 95.19 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। गुडरिटर्न्स रिपोर्ट के अनुसार चांदी का भाव 3,15,000 रुपये किलो तक बढ़ा। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार को यह 2,89,848 रुपये किलो पर बंद हुआ।

Silver Price Today 03 March 2026

Silver Rate In India: देश के 25 शहरों में चांदी के ताजा भाव (Latest Silver Rates)

शहर 10 ग्राम चांदी 100 ग्राम चांदी 1 किलो चांदी
दिल्ली ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
मुंबई ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
कोलकाता ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
पटना ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
लखनऊ ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
कानपुर ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
अयोध्या ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
मेरठ ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
गुरुग्राम ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
चंडीगढ़ ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
गाजियाबाद ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
नोएडा ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
जयपुर ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
लुधियाना ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
गुवाहाटी ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
इंदौर ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
अहमदाबाद ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
वडोदरा ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
सूरत ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
पुणे ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
नागपुर ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
नासिक ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
बैंगलोर ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
चेन्नई ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
भुवनेश्वर ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
कटक ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
केरल ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
रायपुर ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000
हैदराबाद ₹3,150 ₹31,500 ₹3,15,000

चांदी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? (Geopolitical Tension Impact)

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक लेमन मार्केट्स के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग ने बताया कि ईरान और अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद निवेशकों ने सुरक्षित परिसंपत्तियों (safe-haven assets) की ओर रुख किया। चांदी की मांग अचानक बढ़ी और बाजार में तेज उछाल देखने को मिला।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से सुबह के कारोबार में चांदी के वायदा भाव और ऊपर आए। इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि क्षेत्रीय अस्थिरता और तेल-समृद्ध खाड़ी क्षेत्र में समुद्री यातायात पर असर पड़ा, जिससे चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी आई।

आने वाले सप्ताह में क्या होगा (What to Expect Ahead)

LKP Securities के वीपी रिसर्च जतीन त्रिवेदी ने बताया कि आने वाले सप्ताह में अमेरिका से आने वाले महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़े जैसे मैन्युफैक्चरिंग PMI, नॉन-मैन्युफैक्चरिंग PMI, ADP नॉन-फार्म एम्प्लॉयमेंट और बेरोजगारी की रिपोर्ट बाजार को प्रभावित कर सकते हैं। इन डेटा के बाद निवेशक फेडरल रिजर्व की नीतियों के बारे में दोबारा सोचेंगे और सिल्वर के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+