Silver Price Today: आखिर चांदी और कितना गिरेगी? एक झटके में फिर ₹16000 सस्ती, जानें 25 शहरों में क्या है रेट

Silver Price Today 2 February 2926: देश में चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में आई सुनामी जैसी गिरावट ने निवेशकों और गहने खरीदने वालों, दोनों को हैरान कर दिया है। हाल ही में 4 लाख रुपये किलो का रिकॉर्ड बनाने वाली चांदी अब तेजी से फिसलती नजर आ रही है। बजट 2026 के दिन से शुरू हुआ यह सिलसिला सोमवार को और तेज हो गया, जब मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) खुलते ही चांदी करीब ₹16,000 एक झटके में टूट गई।

MCX पर क्यों मची चांदी में भगदड़?

सोमवार सुबह MCX पर चांदी वायदा करीब 6 प्रतिशत गिरकर ₹2,49,713 प्रति किलो तक लुढ़क गई। इससे पहले शुक्रवार को जहां चांदी ने ₹4,20,048 प्रति किलो का लाइफटाइम हाई बनाया था, वहीं अब वहां से 36 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी जा चुकी है। सिर्फ दो से तीन कारोबारी दिनों में चांदी ने निवेशकों की जेब हल्की कर दी।

Silver Price Today 2 February 2926

विशेषज्ञों के मुताबिक, रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद भारी मुनाफावसूली, डॉलर में मजबूती और वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत इस गिरावट की बड़ी वजह हैं। यही कारण है कि चांदी की तेजी जितनी तेज थी, गिरावट उससे कहीं ज्यादा आक्रामक साबित हो रही है।

MCX पर मार्च एक्सपायरी वाली चांदी ने गुरुवार को ₹4,20,048 का शिखर छुआ था। वहां से अब तक भाव करीब ₹1,70,000 से ज्यादा टूट चुके हैं। यानी जिसने टॉप पर खरीदी की, उसे भारी नुकसान झेलना पड़ा है।

Silver Price In India: भारत के 25 बड़े शहरों में चांदी के ताजा भाव (2 फरवरी 2026)

🔹दिल्ली: ₹3,499 (10 ग्राम)| ₹34,990 (100 ग्राम)| ₹3,49,900 (एक किलो)
🔹मुंबई: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹कोलकाता: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹लखनऊ: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹मेरठ: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹कानपुर: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹पटना: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹गाजियाबाद: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹नोएडा: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹चंडीगढ़: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹गुरुग्राम: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹जयपुर: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹अहमदाबाद: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹पुणे: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹लुधियाना: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹गुवाहाटी: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹इंदौर: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹भोपाल: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹सूरत: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹नागपुर: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹बैंगलोर: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹अयोध्या: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹वडोदरा: ₹3,499 | ₹34,990 | ₹3,49,900
🔹चेन्नई: ₹3,199 | ₹31,990 | ₹3,19,900
🔹हैदराबाद: ₹3,199 | ₹31,990 | ₹3,19,900

भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

देश में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजारों, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, मांग और आपूर्ति के संतुलन के आधार पर तय होती हैं। इसके अलावा MCX और इंटरनेशनल कमोडिटी एक्सचेंज पर चल रहे वायदा सौदे भी घरेलू कीमतों को सीधे प्रभावित करते हैं। शादी सीजन, त्योहार और निवेश ट्रेंड भी कीमतों में उतार-चढ़ाव की बड़ी वजह बनते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+