Gold-Silver- जल्दी करिए सस्ता चांदी-सोना खरीदिए!
मुंबई। इस दिवाली अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो जल्दी कीजिए ऐसा न हो कि चांदी और सोना फिर से महंगा हो जाए। अभी चांदी के बाजार से खबर है कि चांदी की कीमतों में चार सालों की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी के दाम 38,939 रुपए किलो पर आ गए हैं। कहा जा रहा है कि यह चार साल मेें सबसे बड़ी गिरावट है।

ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि अंतराष्ट्रीय बाजार में चांदी की मांग में काफी कमी देखी गई थी।
वहीं आज एमसीएक्स में सोना 138 रुपये गिरकर 26,358 रुपये पर जा पहुंचा है। सितंबर महीने में इसमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हो सकता है कि आगे थोड़ी गिरावट के बाद सोना फिर से ऊपर जाए। इसलिए अभी सोना या चांदी खरीदने में देरी महंगा भी पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications