'निराश थी, 1 बच्चे के साथ ही', शार्क टैंक की नमिता थापर ने प्रेग्नेंसी के लिए सहा सबकुछ, बांझपन पर छलका दर्द
Shark Tank Judge Namita Thapar: शार्क टैंक की जज नमिता थापर ने एक पिच के दौरान अपनी कहानी साझा की, जिसमें बांझपन के मुद्दे पर बात हो रही थी। नमिता ने बताया कैसे उन्हें अपने दूसरे बच्चे के लिए 4 सालों तक तकलीफ उठानी पड़ी।

Shark Tank Judge Namita Thapar: 'शार्क टैंक इंडिया 2' के नए एपिसोड इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दिलचस्प पिचों से लेकर जजों द्वारा उनके जिंदगी के बारे में उनके कुछ छिपे हुए रहस्यों का खुलासा करने तक, शो में काफी कुछ नया देखने को मिल रहा है। एक एपिसोड में, बिजनेसवुमन और एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की कार्यकारी निदेशक, नमिता थापर ने इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) के जरिए से अपने दूसरे बच्चे को गर्भ धारण करने के संघर्ष के बारे में बताया। नमिता थापर ने एक पिच के दौरान अपनी फेल्ड IVF की कहानी साझा की। इस पिच में बांझपन के मुद्दे पर बात की गई थी, जिसमें प्रतियोगियों ने आईयूआई होम किट के विकास का खुलासा किया था।

क्या था वो पिच, जिसपर छलका नमिता थापर का दर्द
'शार्क टैंक इंडिया 2' के एक हालिया के एपिसोड में विक्रम राजपूत, सोहन साहू और चंदन प्रसाद बांझपन से जुड़ा एक प्रोडक्ट लेकर आते हैं और इसके बारे में बात करते हैं कि कैसे बांझपन पर बात करना समाज में एक टैबू बन गया है और कोई भी इसके बारे में खुलकर बात नहीं करता है। वे अपनी च में एक कहानी शेयर करते हैं और अपने आईयूआई होम किट का खुलासा करते हैं, जहां बांझ दंपति बिना अस्पताल जाए घर पर इस प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रोडक्ट बांझ दंपतियों के लिए अस्पताल के बजाय घर पर उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है। उनकी पिच को सुनने के बाद नमिता थापर ने अपनी कहानी शेयर की कि कैसे दूसरी बार उन्हें प्रेंग्नेंट होने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

2 IVF के करवाने का नमिता ने लिया फैसला
नमिता थापर ने कहा, ''मेरे केस में, जब मैं 28 साल की थी तो मैं प्रेग्नेंट होना चाहती थी, जिसके 2 महीने बाद मैंने गर्भधारण किया और उसके बाद नॉर्मल डिलेवरी हुई। उसके बाद मैंने 3-4 साल तक कोशिश की लेकिन मैं प्रेग्नेंट नहीं हो सकी। मैं बांझपन के 2 उपायों और उन 25 इंजेक्शनों से गुजर चुकी हूं। शारीरिक दर्द के साथ-साथ मैं भावनात्मक दर्द को भी झेल चुकी हूं।' नमिता थापर ने बताया कि उसने दो बार आईवीएफ प्रक्रिया से गुजरने का फैसला किया, जिसमें उसे 25 इंजेक्शन लगाने पड़े, जिससे उसे कष्टदायी शारीरिक और मानसिक पीड़ा हुई। ये सब 4 सालों तक चला।

'मैं निराश होकर, एक बच्चे के साथ रहने का फैसला कर लिया था...'
नमिता थापर ने स्वीकार किया कि वह पूरी तरह से बच्चे के लिए कोशिश करना बंद कर चुकी थीं और सिर्फ एक के साथ खुश रहने का फैसला किया था। हालांकि इसको लेकर वह काफी दुखी थीं। नमिता कुछ महीनों के बाद स्वाभाविक रूप से गर्भ धारण करने में सक्षम थी, लेकिन आघात से उबरने में उन्हें काफी वक्त लगा।
नमिता ने कहा, ''मेरे पहले से ही बच्चे हैं लेकिन उन माता-पिता की कल्पना करें जिनके बच्चे नहीं हैं। दो कोशिश के बाद मैंने हार मान ली और कहा कि मैं एक बच्चे के साथ खुश हूं। लेकिन फिर एक चमत्कार हुआ और मैंने स्वाभाविक रूप से गर्भ धारण किया लेकिन वो पुरानी यादें मेरे साथ रही, और लंबे समय तक 10 साल मैं इसके बारे में सार्वजनिक रूप से बात नहीं कर सका। मेरे लिए इसे किसी के साथ साझा करना बहुत कठिन था।''

'बांझपन पर बात करना एक टैबू बन गया है...'
नमिता थापर का मानना है कि ये बांझपन पर बात करना एक टैबू बन गया है। नमिता थापर ने कहा, ''सिर्फ छह महीने पहले, मुझे अपने YouTube चैनल पर बांझपन के विषयों पर चर्चा करनी थी और मैं पूरी रात सो नहीं पाई कि मैं अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा कर पाऊंगी या नहीं, यही सोच रही थी। मेरे कई अच्छे - शुभचिंतकों ने मुझसे कहा, यह मेरा निजी जीवन है, मैं इसकी चर्चा क्यों करूं? हालांकि, मैंने जो कुछ भी झेला है, उसे दूसरों के साथ साझा करने का फैसला किया। असल में, मैंने इसके बारे में अपनी किताब में भी लिखा है।''
-
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC -
War Lockdown Notice क्या है? भारत में क्यों होने लगा सरकारी नोटिस Viral? पर्दे के पीछे का सच करेगा परेशान?












Click it and Unblock the Notifications