रॉकेट की रफ्तार से चढ़ा शेयर बाजार,पहली बार सेंसेक्स 59000 के पार,निवेशक को 70000 करोड़ का फायदा
रॉकेट की रफ्तार से चढ़ा शेयर बाजार,सेंसेक्स 59000 के पार,निवेशक को 70000 करोड़ का फायदा
नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार की घोषणाओं का असर दिखने लगा है। सरकार द्वारा उठा गए कदमों के बाद आज शेयर बाजार में तजी दिखी। सेंसेक्स पहली बार 59000 के पार हो गया, वहीं निवेशकों की चांदी हो गई। सेंसेक्स पहली बार 59 हजार के पार पहुंच गया है। सेंसेक्स के साथ-साथ निफ्टी में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। निफ्टी अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

शेयर बाजार में लौटी चमक
गुरुवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स रिकॉर्ड बढ़त के साथ 58900 अंक पर रहा और दोपहर तक 59000 क आंकड़े को पार करता हुआ कारोबार के अंत में 417.96 अंक चढ़कर 59141.16 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के साथ-साथ निफ्टी में भी तेजी देखने को मिली। निफ्टी आज 110.05 अंक चढ़कर 17629.50 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स में अगर ये रफ्तार कायम रही तो जल्द ही बाजार 60000 के पार हो जाएगा।

टॉप शेयर्स
अगर टॉप शेयर्स की बात करें तो हैवीवेट आईटीसी, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। सरकार की ओर से टेलीकॉम सेक्टर के लि राहत पैकेट के ऐलान के बाद आज टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। आज वोडाफोन-आइडिय़ा के शेयर 15 फीसदी चढ़े तो वहीं MTNL के शेय़रों में 0.79 फीसदी की तेजी आई। वहीं टाटा स्टील, टीसीएस, इंफोसिस, एचडीएफसी, टाइटन, मारुति, एसबीआई के शयरों में आई गिरावट के कारण बाजार पर दवाब बना रहा। शेयर बाजार में आई इस तेजी का लाभ निवेशकों को मिला और निवेशकों को कुछ ही मिनटों में 70 हजार करोड़ रुपए का लाभ हो गया।

70000 करोड़ का मुनाफा
शेयर बाजार में इस तेजी का निवेशकों को जमकर फायदा हुआ। निवेशकों की कमाई कुछ ही मिनटों में बढ़ गई। शुरुआती कारोबार कंपनियों का मार्केट कैप तजी के साथ 2,60,39,683.44 करोड़ रुपए हो गया। जबकि बुधवार को बीएसई लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 2,59,68,082.18 करोड़ रुपए था। एक दिन में आज निवेशकों को 71,601.26 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications