Share Market Update: गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 440 अंक लुढ़का

Share Market: गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 440 अंक लुढ़का

नई दिल्ली। Share Market Update. सोमवार को शेयर बाजार में जारी गिरावट आज भी जारी रही। मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स में 400 से ज्यादा अंकों की गिरावट आई है। वहीं निफ्टी में 123 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई और Nifty 11116.15 पर पहुंच गई। सुबह 9.47 बजे सेंसेक्स 0.94 फीसदी नीचे गिर गया। वहीं निफ्टी में पिछले सत्र के मुकाबले 123.40 अंकों की गिरावट आई।

share market

सेंसेक्स में 446.70 अंकों की गिरावट आई और 1.25 फीसदी गिरकर यह 37,557.46 पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी( Nifty) में 134 अंकों की गिरावट आई और यह 1.20 फीसदी गिरकर 11,116.10 पर पहुंच गया। मंगलावर को अब टक टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) अच्छा परफॉर्म कर रही है। टेक महिंद्रा के शेयर्स में 1.18 फीसदी की तेजी आई हैं और यह 796.40 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं टीसीएस(TCS), एचसीएल टेक्नोलॉजी( HCL Technologies) , ICICI बैंक अच्छा परफॉर्म कर रही है।

सोमवार को सेंसेक्स 426.02 अंक लुढ़ककर 37,608 के स्तर पर आ गया है। जबकि निफ्टी में 147.05 अंकों की गिरावट आई है। निफ्टी 1.31% गिर गई है। निफ्टी इस गिरावट के बाद 11,103.50 के स्तर पर पहुंच गया है। आज 27 शेयर लाल निशान के साथ खुले हैं। टीसीएस, ICICI बैंक और HDFC बैंक को छोड़कर 27 शेयर लाल निशान पर बने हुए हैं।

कोरोना संकट और सीमा विवाद के साथ-साथ कृषि विधेयकों को लेकर अनिश्चितता के माहौल से निवेशकों में हतोत्साह कता माहौल बना है। जिसके चलते निवेशकों में जबरदस्त बिकवाली के चलते सोमवार को सेसेंक्स 800 अंकों तक नीचे लुढ़क गया था। सोमवार को सेंसेक्स 38,034 अंक पर तो निफ्टी 11,222 अंक पर बंद हुआ। इस गिरावट के कारण निवेशकों को 4.23 लाख करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+