शेयर मार्केट में तेजी: Sensex 60,000 अंकों के पार,400 अंकों से अधिक उछला, निफ्टी 17,750 के करीब बंद हुआ

शेयर मार्केट में तेजी देखी गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का संवेदी सूचकांक Sensex 60,000 अंकों के मार्क से ऊपर पहुंच गया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17,750 के करीब बंद हुआ है।

share market

Share Market: बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और धातु काउंटरों में खरीदारी के बीच, 24 अप्रैल, 2023 को शेयर बाजार में काफी तेजी दिखी। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 60,000 अंक से ऊपर 60,056.10 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में 401 अंकों से अधिक उछाल दर्ज की गई। एनएसई का निफ्टी 119 अंकों की उछाल के साथ 17,743.40 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 0.67 फीसद जबकि, निफ्टी में उछाल 0.68 प्रतिशत रही।

किन शेयर में उछाल दिखा

सेंसेक्स की रैली में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी और एसबीआई के शेयर सबसे अधिक और तेजी से बढ़े। मारुति और सन फार्मा के शेयर में भी बढ़त हासिल हुई।

बैंकों के शेयर में कितनी उछाल

मार्च तिमाही के अनुमान से बेहतर रहने की रिपोर्ट के बाद आईसीआईसीआई बैंक बीएसई पर 2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 904.65 रुपये पर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) का लाभ कम हुआ और यह 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,357.15 रुपये पर बंद हुआ।

सन फार्मा के शेयर में कितनी तेजी

अमेरिका में एफडीए द्वारा यूएस में अंतिम उत्पाद बैच जारी करने से पहले सन फार्मा कंपनी के मोहाली (पंजाब) सेंटर में कुछ सुधार के निर्देश मिले हैं। सन फार्मा बीएसई पर 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ 977.80 रुपये पर बंद हुआ।

आने वाले समय में और तेजी की संभावना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी ने कहा, निफ्टी 17,865 के स्तर से ऊपर एक निर्णायक रोल में दिख रहा है। निफ्टी की ये तेजी मंदी के पैटर्न को नकारेगा ऐसी उम्मीद है। आने वाले दिनों में इससे भी तेज उछाल आएगा।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर

इनके अलावा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयरों में भी 8 प्रतिशत उछाल देखा गया। बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड ये शेयर 30.08 रुपये पर पहुंचा। मार्च तिमाही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र को 840 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। दो गुना से अधिक की छलांग लगाई।

मिडकैप शेयरों की स्थिति

बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 24,961.78 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एसएंडपी बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 28,329.13 के स्तर पर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार में भी गिरावट हुई

टेक दिग्गजों की कमाई के साथ-साथ आर्थिक आंकड़ों और केंद्रीय बैंक की बैठकों के बीच सोमवार को वैश्विक शेयरों में गिरावट आई। प्राइवेट बैंकिंग कंपनी एसएंडपी, अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज- नैस्डैक में भी गिरावट हुई।

यूएस टेक शेयरों में मजबूती

यूरोप के शेयर मार्केट- एसटीओएक्सएक्स 600 का शुरुआती कारोबार भी काफी संतुलित रहा। तेजी या गिरावट नहीं दिखी। MSCI ऑल-वर्ल्ड इंडेक्स में 0.1 फीसदी की गिरावट आई। लेकिन यूएस टेक शेयरों में मजबूती के कारण यह अभी भी अप्रैल में लगभग 1 प्रतिशत ऊपर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+