शेयर बाजार में उछाल से निवेशकों को 6.97 लाख करोड़ का फायदा, सेंसेक्स 2100 और निफ्टी 600 अंक बढ़ा

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में आज काफी तेजी देखी गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सेंसेक्स में 2150 अंक की बढ़ोतरी देखी गई, जो 30 हजार के स्तर के करीब पहुंच गया है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख निफ्टी में 621 अंकों की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह 8,705 के स्तर पर पहुंच गया है। आज का दिन कारोबार के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। बैंकिंग, मेटल, ऑटो और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।

share market, share bazar, sensex, nifty, covid-19, शेयर बाजार, सेंसेक्स, निफ्टी, कोविड-19, कोरोना वायरस

वहीं रियल्टी, एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। ऐसा केवल भारत में ही नहीं हुआ बल्कि दुनियाभर के शेयर बाजार में तेजी लौट आई है। जिसका फायदा भारतीय शेयर बाजार को भी मिला है। सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी से निवेशकों को 6.97 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

शेयरों में तेजी के पीछे क्या हैं कारण?

इसके तीन कारण बताए जा रहे हैं, पहला अमेरिकी शेयर बाजार में उछाल। अमेरिका में नए मामलों की रफ्तार में कमी देखी गई है, जिससे बाजार में सात फीसदी का उछाल देखने को मिला है। सोमवार को डाउ जोन्स 1600 अंक से ज्यादा चढ़कर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में भी मजूबती देखने को मिल रही है।

इसके अलावा दूसरा कारण है कच्चे तेल की कीमतों में कमी आना। क्रूड प्रोडक्शन कट पर सहमति बनने के संकेत मिल रहे हैं। जिसपर रूस और सऊदी अरब के बीच करार संभव है। ऐसा माना जाता है कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से कई देशों की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलता है। वहीं, कीमतों में बड़ी गिरावट से ज्यादा फायदा नहीं बल्कि नुकसान ज्यादा है। क्योंकि भारत में रिफाइनिंग कंपनियों के साथ-साथ कच्चे तेल का उत्पादन करने वाली कंपनी भी है।

वहीं तीसरा कारण है जापान में राहत पैकेज का ऐलान। यहां कोरोना से निपटने के लिए सरकार ने बड़े राहत पैकेज का ऐलान किया है। जापान सरकार ने 75 लाख करोड़ रुपये (1 लाख करोड़ डॉलर) के राहत पैकेज की घोषणा की है। इसके साथ ही कोरोना वायरस का इलाज ढूंढने की कोशिश भी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+