शेयर बाजार पर दिखा मोदी 3.O का असर! पहली बार Sensex पहुंचा 77000 के पार, क्या है अंबानी-अडानी के शेयर का हाल?

Share Market: नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ ले चुके हैं। शेयर मार्केट ने भी भारी उछाल के साथ एनडीए सरकार का स्वागत किया है। लोकसभा चुनाव परिणाम वाले दिन हुए भारी नुकसान का रिकॉर्ड बनाने के बाद अब शेयर बाजार में उछाल ने इतिहास रच दिया है।

सप्ताह के पहले दिन सोमवार, 10 जून को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में तेजी देखने को मिली। 323.64 अंक की जोरदार तेजी के साथ यह पहली बार 77,000 के स्तर के पार निकलते हुए 77,017 के लेवल पर खुला है।

Sensex

जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स में भी उछाल देखने को मिली। बाजार खुलने के साथ ही निफ्टी इंडेक्स ने 105 अंकों की छलांग लगाई। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 7 जून को बीएसई का सेंसेक्स और निफ्टी जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था। BSE Sensex 1618.85 अंक यानि 2.16 फीसदी की तेजी के साथ 76,693.41 के लेवल पर बंद हुआ था।

बीते शुक्रवार को शेयर बाजार में तेजी जारी रही। सेंसेक्स 77,017 के स्तर पर खुलने के बाद तेजी लेते हुए 77,079.04 के स्तर पर पहुंच गया। ये बीएसई इंडेक्स का नया ऑल टाइम हाई लेवल है। मार्केट में बिजनेस शुरू होते ही करीब 2196 शेयर तेजी के साथ हरे निशान पर ओपन हुए। वहीं, 452 कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली और उन्होंने लाल निशान पर कारोबार शुरू किया। जबकि 148 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

सोमवार की सुबह कच्चे तेल के वायदा भाव में तेजी देखी गई क्योंकि बाजार ने इस सप्ताह के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे पर सतर्कता व्यक्त की। सोमवार सुबह 9.31 बजे, अगस्त ब्रेंट ऑयल वायदा 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.88 डॉलर पर था, और डब्ल्यूटीआई (वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट) पर जुलाई कच्चे तेल का वायदा 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.77 डॉलर पर था।

सोमवार सुबह कारोबार के शुरुआती घंटे के दौरान मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून कच्चे तेल का वायदा भाव ₹6323 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹6333 पर कारोबार कर रहा था, और जुलाई वायदा पिछले भाव के मुकाबले ₹6325 पर कारोबार कर रहा था। 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹6321 पर बंद हुआ।

अंबानी-अडानी के शेयर में तेजी

शेयर मार्केट में लिस्टेड भारतीय अरबपति गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई। Adani Ent, Adani Port और Adani Power के शेयर की ट्रेडिंग में तेजी देखने को मिली। वहीं मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में भी करीब 1 परसेंट की तेजी आई। जबकि लार्ज कैप शेयरों में पावर ग्रिड का शेयर 3.65 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.36 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.74 फीसदी की तेजी के साथ बिजनेस कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+