चुनाव परिणाम से पहले सेंसेक्स 714 अंक टूटा, निफ्टी 10500 के नीचे
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है। सोमवार को शेयर बाजार 714 प्वाइंट्स के गिरावट के साथ 34960 पर बंद हुआ। निफ्टी की क्लोजिंग 205.25 प्वाइंट नीचे 10,488.45 के स्तर पर हुई। सुबह सेंसेक्स में 500 अंकों की भारी गिरावट देखी गई जबकि निफ्टी भी 185 अंकों से अधिक की गिरावट के साथ खुला था।

यह गिरावट एक्सिस बैंक, आईटीसी, एलएंडटी, इंडस्लैंड बैंक, पावर ग्रिड, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एसबीआईएन, हीरो मोटोकॉप के शेयर में देखी गई है। दूसरी ओर बैंकिंग सेक्टर भी गिराटव से अछूते नहीं रहे हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपये के कमजोर पड़ने का असर भी बाजार पर दिखा।
पिछले सप्ताह मजबूत हुआ था सेंसेक्स
बीते सप्ताह शुक्रवार को फाइनेंशियल और बैंक शेयरों में खरीददारी बढ़ने से सेंसेक्स 361 अंक मजबूत होकर 35673 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी में भी 92 अंकों की तेजी के साथ 10693 अंकों पर बंद हुआ था। सोमवार को कारोबार की शुरुआत में डॉलर के मुकाबले रुपया गिरावट के साथ खुला था। लेकिन अब चुनाव परिणाम आने से पहले सेंसेक्स ने तगड़ा झटका दिया है।
यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर का मोदी पर हमला, पीएम तो बेऔलाद है क्या जाने बेटा और बाप खोने का दर्द












Click it and Unblock the Notifications